करनाल। भिवानी के भीम स्टेडियम में आठवीं राज्य ओपन सीनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन चार सितंबर से किया जाएगा। दो दिवसीय इस प्रतियोगिता में करीब 800 खिलाड़ियों के हिस्सा लेंगे। यह जानकारी भारतीय एथलेटिक महासंघ के संयुक्त सचिव कुलदीप अहलावत और एथलेटिक्स हरियाणा के महासचिव राजकुमार मिटान ने एक ऑनलाइन बेबिनार में दी।
बताया कि प्रतियोगिता में 100 मीटर से 10 किलोमीटर तक की दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, पोलवॉल्ट और ट्रिपल जंप इवेंट होंगे। इसके अलावा जेवलिन थ्रो, हैमर थ्रो, डिस्कस थ्रो, ओर शॉट पुट थ्रो प्रतियोगिताएं होंगी। इसके अलावा बाधा दौड़ में 100 मीटर ,110 मीटर, 400 मीटर दौड़ आदि में महिला व पुरुष हिस्सा लेंगे। इस वेबिनार में प्रतियोगिता निदेशक जितेंद्र बांगर, मुख्य कोच धर्मबीर चिकारा, मुख्य चयनकर्ता यशपाल चोपडा और जसवंत सिवाच, मीडिया प्रभारी सत्यवीर धनखड़ आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।