फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: राज्यमंत्री ने जांचीं अनाज मंडियों की व्यवस्थाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। हरियाणा के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलों के राज्य मंत्री राजेश नागर ने सोमवार को करनाल और घरौंडा अनाज मंडी का दौरा किया। इस दौरान राज्य मंत्री ने किसानों और आढ़तियों से बातचीत कर खरीद व्यवस्था का जायजा लिया।
उन्होंने मंडी में गेहूं की ढेरियों का निरीक्षण करते हुए नमी भी जांची। उन्होंने उठान और भुगतान व्यवस्था पर संतोष जताया। राज्य मंत्री ने कहा कि इससे पहले उन्होंने इंद्री अनाज मंडी का भी दौरा किया। प्रदेश में एक-दो जगह उठान में दिक्कत सामने आई थी, इस समस्या को दूर कर दिया गया है।
विज्ञापन

ठेकेदार को निर्देश दिए गए हैं कि उठान की गति को बढ़ाया जाए। उन्होंने कहा कि ज्यादातर गेहूं मंडियों में आ चुका है। बारिश के कारण कहीं से फसल खराब होने की शिकायत नहीं मिली है। तीन दिन की छुट्टी के कारण जो भुगतान रुका हुआ था उसे कल बैंक खुलने के बाद कर दिया जाएगा। दूसरी ओर हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने भी नई अनाज मंडी का दौरा कर खरीद व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने किसानों और मंडी एसोसिएशन के पदाधिकारियों से बातचीत की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि गेहूं का एक-एक दाना खरीदा जाए और निर्धारित अवधि में किसानों को भुगतान किया जाए। इस मौके पर विस अध्यक्ष ने मंडी बोर्ड की सचिव से गेहूं की आवक और उठान के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि पिछले 10 सालों में किसानों को 10 हजार करोड़ रुपये का मुआवजा दिया जा चुका है। जिले की 23 अनाज मंडियों और खरीद केंद्रों पर गेंहू की आवक जारी है। अब तक करीब 2.98 लाख मीट्रिक टन गेहूं की आवक हो चुकी है।
विज्ञापन

इसमें से खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा 145168 मीट्रिक टन, हैफेड द्वारा 68508 मीट्रिक टन और हरियाणा वेयर हाउसिंग द्वारा 5709 मीट्रिक टन गेहूं खरीदा गया। मौके पर एसडीएम अनुभव मेहता, मार्केट कमेटी की सचिव आशा, मंडी एसोसिएशन के प्रधान सुरेंद्र त्यागी, संरक्षक गजे सिंह, महासचिव सुशील कुमार, डीएम हैफेड उधम सिंह, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के निरीक्षक समीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें