फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़खड़ाई यातायात व्यवस्था, हाईवे समेत हर मार्ग रहा जाम

विज्ञापन
62: राखी के त्योहार को लेकर बाजार में उमड़ी भीड़ हर ओर रहे जाम के हालात कर्ण मार्केट रोड पर लगा जाम। ?
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। जिले में रक्षाबंधन एक दिन पूर्व शनिवार को यातायात व्यवस्था लड़खड़ा गई। नेशनल हाईवे-44 समेत शहर के हर प्रमुख मार्ग पर दोपहर बाद जाम की स्थिति बनी रही। लोगों को 15 मिनट का सफर तय करने में 30 मिनट से भी अधिक लगे।
दरअसल सुबह से बरसात के बीच बड़ी संख्या में लोग चौपहिया वाहनों में खरीददारी करने के लिए शहर के बाजारों में पहुंचे, जिससे सड़कें भी जाम हो गईं। ऐसे में होम गार्ड समेत यातायात पुलिस के 125 जवान भी व्यवस्था को संभाल नहीं पाए। सबसे ज्यादा स्थिति उन जगहों की खराब हुई जहां लाल बत्तियां हैं। नेशनल हाईवे पर भी वाहन रेंगते नजर आए। ब्यूरो
विज्ञापन

सड़कों पर दुकानों से भी बढ़ी परेशानी
शहर में पुरानी सब्जी मंडी रोड, रामनगर, कैथल रोड, सदर बाजार और कुंजपुरा रोड पर राखियों के बड़ी संख्या में स्टाल लगे हैं। दुकानदारों ने अपनी दुकानों के आगे सात से आठ फुट तक मेज लगाकर स्टाल सजाए हुए हैं। इसके कारण में जाम की समस्या गंभीर हो गई।
विज्ञापन

यहां स्थिति रही सबसे ज्यादा खराब-
- रेलवे रोड पर मछली मार्केट से लेकर रामलीला भवन तक
- पुराना कमेटी चौक से लेकर सेक्टर-13 लाल बत्ती चौक तक
- पुराना कमेटी चौक से बस स्टैंड और अग्रसेन चौक तक
- नावल्टी चौक से लेकर पुराना कमेटी चौक तक
- पुरानी सब्जी मंडी चौक से लेकर कुंजपुरा रोड और अस्पताल चौक तक
- शहीद मदन लाल ढींगड़ा चौक से लेकर अस्पताल रोड तक
- नावल्टी चौक से लेकर सदर बाजार और रघुनाथ मंदिर चौक तक
- हांसी रोड, लाइन पार शिव कालोनी कैथल रोड, राम नगर मार्केट
- इसके अतिरिक्त नेशनल हाईवे-44 और सर्विस लेन।
आज भी मोर्चे पर डटेंगे जवान, नहीं लगनेे देंगे जाम
जाम न लगे इसके लिए व्यवस्था बना ली है। शनिवार को बरसात के कारण दोपहर बाद ही एक दम से लोग बाजारों में निकले। चार पहिया वाहन ज्यादा थे। इसलिए थोड़ी व्यवस्था गड़बड़ा गई। 90 होमगार्ड समेत 125 जवान आज भी यातायात व्यवस्था के लिए सड़कों पर तैनात रहेंगे।
- राजेंद्र सिंह, इंचार्ज, यातायात पुलिस शहर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें