फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। हांसी रोड स्थित गप्पू के बाग स्थित सरदार मिल्खा सिंह हॉकी स्टेडियम में शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित जिला स्तरीय स्कूल हॉकी प्रतियोगिता का समापन हो गया। इसमें प्रतियोगिता में 300 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान प्रतियोगिता के 160 खिलाड़ियों को पदक देकर सम्मानित किया। हॉकी प्रतियोगिता में करनाल और असंध के खिलाड़ी छाए रहे। चयनित खिलाड़ी प्रदेश स्तर पर खेलेंगे।
विज्ञापन

समारोह मेें बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी रोहतास वर्मा ने कहा कि ऐसे समय जबकि चारों ओर क्रिकेट का बोलबाला है, हॉकी में 300 से अधिक खिलाड़ियों का भाग लेना इस क्षेत्र में हॉकी खेल के उज्जवल भविष्य की और इशारा करता है। यदि सरकार हॉकी खिलाड़ियों को और अधिक सुविधाएं और मौके दे तो वह दिन दूर नहीं जब करनाल का नाम शाहबाद की तरह हॉकी के क्षेत्र में विश्व पटल पर चमकेगा। इस दौरान सभी खिलाड़ियों से यैस वी कैन के नारे के साथ नशे से दूर रहने की शपथ ली। इससे पहले जूनियर एवं सीनियर टीम के मध्य मैत्री मैच खेला गया। मंच का संचालन देवेंद्र रौहिल्ला ने किया। समारोह में विजेता खिलाड़ियों को रोहतास वर्मा जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी और संजय बतरा चेयरमैन यैस वी कैन ने पदक पहनाकर सम्मानित किया।
इस प्रतियोगिता को सफल बनाने में जिला हॉकी कोच बृजभूषण, हॉकी कोच मधुबन अजय कुमार, सुल्तान सिंह, सुखविंद्र सिंह, सूरज कुमार, महिला हॉकी कोच तुलसी, सर्बजीत कौर, सीमा, संयोजक धर्मबीर, कृष्ण कुमार मलिक, राहुल राणा, समीर पाल और राजा कर्ण हॉकी अकादमी के सचिव कुशल राज एवं सदस्यों ने हिस्सा लिया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

ये रहे खेल परिणाम...
पुरूष वर्ग में अंडर-19 में असंध ब्लॉक प्रथम, घरौंडा ब्लॉक द्वितीय
अंडर 17 में करनाल ब्लॉक प्रथम, घरौंडा ब्लॉक द्वितीय, निसिंग ब्लॉक तृतीय,
अंडर 14 में करनाल ब्लॉक प्रथम और घरौंडा ब्लॉक द्वितीय रहा। महिला वर्ग में अंडर-19 में असंध ब्लॉक प्रथम, करनाल ब्लॉक द्वितीय,
अंडर-17 में असंध ब्लॉक प्रथम, करनाल ब्लॉक द्वितीय,
अंडर 14 में करनाल ब्लॉक प्रथम, असंध ब्लॉक द्वितीय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें