फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन के लिए विस अध्यक्ष अमेरिका रवाना

Sun, 05 Oct 2025 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण शुक्रवार देर रात दक्षिण अमेरिका के लिए रवाना हुए। 6 से 13 अक्तूबर तक बारबाडोस में 68वें राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन का आयोजन होना है। विधानसभा अध्यक्ष सम्मेलन में भाग लेंगे। सम्मेलन में संसदीय लोकतंत्र और वैश्विक नीतियों पर विमर्श किया जाएगा। विधानसभा अध्यक्ष ने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस बारे में जानकारी और तस्वीरें साझा की हैं।
विज्ञापन

बारबाडोस कैरेबियन सागर में स्थित एक द्वीप देश है। यह लेसर एंटिल्स द्वीप समूह का हिस्सा है और वेस्टइंडीज के सबसे पूर्वी द्वीप के रूप में पहचाना जाता है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इसी देश की राजधानी ब्रिजटाउन में यह सम्मेलन होगा, जिसमें राष्ट्रमंडल संसदीय संघ से जुड़े देशों के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। यहां विभिन्न मुद्दों पर चर्चा होगी और बाद में तय नीतियों का पालन किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें