फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: कंबाइन से निकली चिंगारी, पांच एकड़ गेहूं जला

Fri, 10 Apr 2026 02:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
खेत में लगी आग संवाद
विज्ञापन
मूनक। मूनक हेड के नजदीक खेत में गेहूं कटाई कर रही कंबाइन से निकली चिंगारी से पकी फसल में आग लग गई। आग से तीन किसानों की करीब पांच एकड़ पकी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। दोपहर में हुई घटना पर किसानों ने संजिदगी दिखाई और फायरब्रिगेड के पहुंचने से पहले पानी डालकर व ट्रैक्टर और हैरो की मदद से आग पर काबू पा लिया। अन्यथा बड़ा नुकसान हो सकता था।
विज्ञापन

शुरुआत में आग की सूचना घरौंडा दमकल कार्यालय को दी गई। सूचना के बाद मूनक थाना प्रभार बृजपाल, ईआरवी टीम व पटवारी भी मौके पर पहुंचे। किसानों ने प्रशासन ने मुआवजे की मांग की है। किसान बलराम शर्मा ने बताया कि खेतों में कंबाइन से गेहूं काटने का काम चल रहा था। इसी दौरान अचानक आग धधक उठी। आग इतनी तेजी से फैली की पांच एकड़ फसल को अपनी चपेट में ले लिया। किसानों में अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला। तुरंत ही कंबाइन को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया। आग से उनके साढ़े चार एकड़, महेंद्र कौर के चार कनाल और गुरमुख के दो कनाल गेहूं जल गए। पटवारी दिनेश कुमार ने बताया कि नुकसान की रिपोर्ट तैयार करके उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी।

मूनक में दमकल स्टेशन बनाने की उठी मांग
किसान बलराम शर्मा, गुरवचन व अन्य का कहना है कि क्षेत्र में आग लगने पर फायरब्रिगेड घरौंडा से आती है तब तक बहुत देर हो जाती है। प्रशासन से अनुरोध है कि जल्द से जल्द मूनक में फायर स्टेशन बनाया जाए। मौके पर पूर्व मार्केट कमेटी के अध्यक्ष गुलाब सिंह, सरपंच ओम प्रकाश, पूर्व सरपंच हवा सिंह, विनोद कुमार व सैकड़ो ग्रामीणों ने आग बुझाने के प्रयास किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें