फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बल्ला में होगा धरना, इंद्री में किनारा

Sun, 29 Jan 2017 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल
विज्ञापन
बल्ला में होगा धरना, इंद्री में किनारा - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
रविवार से शुरू होने वाले जाट आरक्षण आंदोलन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है, वहीं आंदोलन को लेकर जाट समाज के लोगों ने भी तैयारियां कर ली हैं। गांव बल्ला में पुराने बस स्टैंड के पास धरने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं, वहीं इंद्री में जाट समाज के लोगों ने आंदोलन से दूर रहने का आशवासन दिया है। हालांकि, हालात को देखते हुए जिला प्रशसान ने जगह जगह नाके लगाए हैं, साथ ही पूरी जिला पुलिस को अलर्ट कर दिया है। उधर, मूनक नहर पूरी तरह से आरएएफ के हवाले की गई है और 24 घंटे वहां पर अर्ध सैनिक बल के जवान सुरक्षा के लिए गशत कर रहे हैं। जिला प्रशासन का दावा है कि जिले में हालात सामान्य हैं और किसी भी तरह की दिक्कत नहीं है। गांव बल्ला में धरने को देखते हुनए जरूर अतिरिक्त पुलिस बल लगाने की योजना है।
विज्ञापन


बता दें कि जाट आरक्षण को लेकर प्रदेशभर में 29 जनवरी से आरक्षण आंदोलन की चेतावनी दी गई है। इसको लेकर जिला पुलिस और प्रशासन पहले से ही कई दिन से अलर्ट है और रोजाना पुलिस लाइन में इसको लेकर अपने जवानों को प्रशिक्षण दे रहा है। इसके साथ ही करीब 800 होम गार्ड के जवानों को भी बुला लिया है। पिछले तीन दिन से पुलिस लाइन में 1500 से ज्यादा पुलिस और होम गार्ड के जवान लाठी डंडे और हथियार चलाने का प्रशिक्षण ले रहे हैं। शनिवार को हालात को देखते हुए जिला पुलिस की ओर से शहर में फ्लैग मार्च किया गया। इसमें एसपी जेएस रंधावा समेत सभी थाना प्रभारी व डीएसपी शामिल रहे। फ्लैग मार्च शहर के मुख्य मार्गों से गुजरा और लोगों को अहसास कराया कि उनकी सुरक्षा में कोई चूक नहीं है। दूसरी ओर, गांव बल्ला में जाट आरक्षण संघर्ष समिति के जिला अध्यक्ष नफे सिंह मान ने बल्ला में धरना देने का ऐलान किया है, और इसके लिए पूरी तैयारी कर ली है। वहीं, इंद्री के अखिल भारतीय जाट महासभा ने जाट आंदोलन से दूर रहने का फैसला लिया है। महासभा का कहना है कि वह आंदोलन में हिस्सा नहीं ले रही है और वह न ही इसका समर्थन करती है।

चप्पे-चप्पे पर नजर
बेशक जिले के जाट समाज के लोगों ने आंदोलन में शामिल न होने का आशवासन दिया हो, लेकिन पुलिस कोई चूक नहीं छोड़ना चाहती। जिला पुलिस के गुप्तचर व पुलिस के जवान सभी संभावित क्षेत्रों में पहुंच गए हैं सूचनाएं देनी शुरू कर दी हैं। पिछले साल प्रभावित रहे इलाके असंध, बल्ला, इंद्री, मंगलौरा समेत अन्य गांवों में पुलिस लगातार संपर्क में है और संभावित आंदोलन को लेकर पहले से ही तैयारियां कर रही है। खुद एसपी जेएस रंधावा पूरा मोर्चा संभाले हुए हैं। उधर, आईजी सुभाष यादव भी लगातार पूरे मामले पर नजर बनाए हुए हैं और खुद लोगों के बीच जा रहे हैं। एसपी जेएस रंधावा का कहना है कि जिला पुलिस हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार है और किसी को भी कानून अपने हाथ में नहीं लेने दिया जाएगा।
विज्ञापन


बल्ला में धरने की तैयारियां पूरी
बल्ला।  29 जनवरी को गांव बल्ला में होने वाले धरने की जाट आरक्षण सघंर्ष  समिति  के जिला अध्यक्ष नफे सिंह मान की अध्यक्षता में धरने स्थल की तैयारियां पूरी कर ली गई है। जिला प्रधान ने बताया कि धरना स्थल पुराने बस स्टैंड के पास खाली पड़ी जगह में साफ सफाई करवा कर बैठने का प्रबंध किया जा चुका है। जिले के दर्जनों गांव से सभी 6 बिरादरियों के कार्यकर्ताओं के लिए बैठने व खाने पीने की पुरी तैयारी कर ली गई हैं।  णीटिंग में सैंकड़ो ग्रामीणों की बाहर से आने वाले लोगों के सहयोग के लिए ड्यूटियां लगा दि गई हैं। इस अवसर पर गांव बल्ला के प्रधान रघबीर सिंह मान ने बताया कि धरना शान्तिपूर्वक और मांग पूरी न होने तक जारी रहेगा। धरने में किसी प्रकार की सरकारी संपति को नुकशान नहीं किया जाऐगा। उन्होंने बताया कि धरना सुबह आठ बजे शुरू किया जाऐगा और गांव  में 36 बिरादरी में भाईचारा कायम रखा जाऐगा। इस अवसर पर रघबीरसिहं, नफे सिंह मान, प्रधान सुरेश, युवा प्रधान प्रदीप, ओमप्रकाश, रणबीर सिहं, कबूल सिंह, पूर्व सरंपच राजबीर लांबा, पूर्व सरपंच बलवान मान,पूर्व सरंपच रणबीर सिहं,पूर्व सरपंच ओम प्रकाश, रामेहर नंबरदार, कृष्ण, राजा, दयानंद, शमशेर सिंह सहित सैकड़ो ग्रामिण मौजूद रहे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें