फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal: दामाद ने कुल्हाड़ी मारकर की ससुर की हत्या, बेटी ने कर ली थी दूसरी शादी, रंजिश में दिया वारदात को अंजाम

Sun, 23 Jun 2024 12:35 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, करनाल (हरियाणा)

सार

नगला मेघा निवासी मृतक रघुबीर (55) के भतीजे सतीश ने बताया कि रघुबीर की बेटी की शादी पहले आरोपी के साथ हुई थी। इसके बाद रघुबीर की बेटी दूसरे व्यक्ति के साथ रहने लगी। उसने दूसरी शादी कर ली। आरोपी सुनील यह रंजिश रखे हुए था।
विज्ञापन
अधिकारी मौके पर पहुंचे - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करनाल के मेरठ रोड पर देर रात पहले दामाद ने अपने ससुर की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। ससुर साइकिल पर सवार होकर रात को काम से घर लौट रहा था। बीच रास्ते में ही आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया और कुल्हाड़ी मौके पर ही फेंक कर फरार हो गया।

विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरु कर दी है। कुल्हाड़ी को भी बरामद कर लिया है। नगला मेघा निवासी मृतक रघुबीर (55) के भतीजे सतीश ने बताया कि रघुबीर की बेटी की शादी पहले आरोपी के साथ हुई थी। इसके बाद रघुबीर की बेटी दूसरे व्यक्ति के साथ रहने लगी। उसने दूसरी शादी कर ली। आरोपी सुनील यह रंजिश रखे हुए था।

शनिवार को शाम के समय आरोपी अपनी ससुराल नगला मेघा आया था। वह गुस्से में था और अपने ससुर को पूछ रहा था। उसकी बाइक में कुल्हाड़ी भी थी। जब मृतक की पत्नी ने कहा कि रघुबीर तो काम पर गया है, इतना सुनते ही आरोपी ने कहा था कि आज वह रघुबीर को नहीं छोड़ेगा। इसके बाद आरोपी घर से चला गया।
विज्ञापन


देर रात तक जब रघुबीर घर नहीं पहुंचा तो वह उसे तलाशने के लिए गांव से बाहर निकले तो सड़क किनारे रघुबीर की साइकिल पड़ी थी और उसका शव भी वहीं पड़ा था। इतना ही नहीं एक कुल्हाड़ी भी मौके पर ही थी। जिससे रघुवीर की हत्या की गई। इसलिए परिजन दामाद पर ही हत्या के आरोप लगा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें