फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इराक से युवकों का पैगाम बुला लो वतन

Sun, 06 Jul 2014 12:01 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव ब्याना के दो युवकों ने इराक से परिजनों को फोन कर भारत बुलाने की इच्छा जाहिर की है। कंपनी ने इन युवकों को अपनी जिम्मेदारी पर इराक में रहने की बात कही है।
विज्ञापन


युवकों के परिजनों को इनकी चिंता सता रही है। इंद्री क्षेत्र के करीब 15 युवक इराक में फंसे थे जिनमें से चार की वापसी हो चुकी है। सभी युवकों के परिजन लगातार अधिकारियों से बातचीत कर बच्चों की सकुशल वापसी की आस लगा रहे हैं। 

गांव ब्याना निवासी इराक में फंसे युवक डिंपल और कुलविंद के परिजनों ने डीसी बलराज सिंह और एसपी अभिषेक गर्ग से मुलाकात कर स्वदेश वापसी की गुहार लगाई है। डिंपल के पिता कृष्णचंद ने बताया कि अधिकारियों की बातचीत से उन्हें ठोस आश्वासन नहीं मिला है।
विज्ञापन


कृष्ण चंद ने बताया कि वह कंपनी में काम कर रहे थे, परंतु कंपनी ने युवकों को खुद की जिम्मेदारी पर इराक में रहने की बात कही है। इससे पूर्व युवक इराक की कंपनी नासरिया स्पोर्ट सिटी (बगदाद रोड) में थे। कंपनी में उनके बच्चों समेत इंद्री क्षेत्र के तीन युवक हैं। एक लड़का जोहड़माजरा गांव से रोकीपाल भी उनके साथ है। उस कंपनी में पहले भारत के 80 लोग काम करते थे, लेकिन कुछ लोग दूसरी जगह चले गए हैं।

अब भारत के कंपनी में 39 लोग हैं। इनमें से 29 लोग हरियाणा, 10 युवक पंजाब व अन्य राज्यों से हैं। कुुरुक्षेत्र के गांव हरिपुर का युवक विजय भी उनके साथ है। कुरुक्षेत्र के कैंथला गांव का युवक विक्की, कुरुक्षेत्र के गांव गंगौरी से ऋषिपाल व रणधीर, पेहवा निवासी लखविंद्र, दिलार सिंह, अंबाला निवासी जितेंद्र, अंबाला से संदीप, कैथल से संजू, सरहिंद निवासी अनिल, करनाल निवासी रोकीपाल, करतार पुर (यमुनानगर) निवासी सतपाल व पवन भी उनके साथ है।  इसके अलावा कुरुक्षेत्र के खंड लाडवा, पंजाब, हरियाणा के अन्य जिलों के कई युवक इराक में उनके साथ हैं। उनके पासपोर्ट कंपनी के पास जमा हैं।

सुरक्षा के मामले में कंपनी ने हाथ खड़े कर दिए हैं। कंपनी सुरक्षा की जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ रही है। अब उनके बेटों ने वतन वापसी की इच्छा जताई है, परंतु किसी का साथ नहीं मिल रहा है। डिंपल के पिता कृष्ण ने बताया कि वह इंद्री के पब्लिक हेल्थ विभाग में नौकरी पर हैं। उनका भाई कुलविंद्र व लड़का डिंपल इराक में फंसे हैं। गांव ब्याना के अशोक कुमार शर्मा, रामकुमार प्रजापत, बलबीर सिंह सैनी, किरण सिंह, मास्टर राजेंद्र कुमार व कर्मचारी महासंघ के जिला प्रधान विश्वनाथ शर्मा सहित काफी लोग युवकों की वापसी के लिए डीसी और एसपी से मिले हैं। हरियाणा कर्मचारी महासंघ के जिला प्रधान विश्वनाथ शर्मा ने कहा कि सरकार को चाहिए की पीड़ित परिवारों की सहायता करें। 

इंद्री के बारह युवक अब भी फंसे
ब्याना के अलावा गांव चंद्राव, चूरनी, जोहड़माजरा, रामपुरा, बीबीपुर जाटान के तेरह लोगों के नाम सामने आए थे, इनमें से रामुपरा के सुरजीत, सुशील व धर्मसिंह व गांव चंद्राव का बिट्टू घर लौट आएं हैं। अब ब्याना गांव के भी दो युवकों के नाम सामने आए हैं। इंद्री से इराक में फंसे लोगों की संख्या करीब 12 हो गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें