लाख कोशिशों के बावजूद बेटियां घर के बाहर खुद को महफूज महसूस नहीं कर रही
हैं। घरौंडा के एक गांव में एक छात्रा को तीन युवकों की छेड़छाड़ से तंग
आकर कॉलेज ही छोड़ना पड़ गया। इस पर जब भी मनचले युवकों की हरकतें बंद नहीं
हुई तो मामला पुलिस थाने पहुंच गया।
हद तो तब हो गई जब यह युवक छात्रा के
घर में ही घुस आए। छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने व अश्लील टिप्पणी करने के
मामले में पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ दर्ज मामला दर्ज किया है। पुलिस ने
एक युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है और दो युवकाें की
तलाश जारी है।
छात्रा के पिता ने आरोप लगाया है कि उनकी लड़की एक निजी
कॉलेज में पढ़ती थी। बसताड़ा के तीन युवक मनीष, सुमित व सतीश उसके साथ
निरंतर छेड़छाड़ व अश्लील टिप्पणियां करते थे। इसके चलते उसको कॉलेज से हटा
लिया गया। छात्रा घर में रहकर पढ़ाई कर रही थी। वीरवार को बसताड़ा निवासी
तीनों युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए और घर में घुस गए। उन्होंने घर में
चोरी करने का प्रयास किया।
युवकों के पास किसी लिक्विड की बोतल भी थी।
पुलिस ने पिता की शिकायत पर तीनों युवकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में
मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मनीष को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में
भेज दिया व उसके साथियों की तलाश में जुट गई है।