कैथल। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर बच्चों को पेट के कीड़ों (कृमि संक्रमण) से बचाने के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया। नागरिक अस्पताल कैथल में भारतीय चिकित्सा परिषद हरियाणा के सदस्य डॉ. जितेंद्र गिल ने अभिभावकों को बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन
इस दौरान बच्चों को कृमि संक्रमण से बचाव के लिए एल्बेंडाजोल की कृमिनाशक दवा दी गई। डॉ. जितेंद्र गिल ने बताया कि पेट में कीड़े होने से बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास पर असर पड़ सकता है। कृमि संक्रमण के कारण बच्चों में खून की कमी, कमजोरी, भूख न लगना और पोषण की कमी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इससे उनकी पढ़ाई और एकाग्रता भी प्रभावित होती है। इसलिए बच्चों को समय-समय पर कृमिनाशक दवा देना जरूरी है।