फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी दिलाने के नाम पर छह लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में कंप्यूटर ऑपरेटर की नौकरी दिलाने के नाम पर एक महिला से छह लाख रुपये की ठगी का एक और मामला सामने आया है। सदर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, इसी थाने में एक महिला ने अपने पति के खिलाफ गलत जानकारी देकर पासपोर्ट बनवाने का मामला दर्ज कराया है।
उचाना गांव निवासी विकास शर्मा का आरोप है कि करनाल की पूर्व परिचित आरती शर्मा सेे उसने अपनी शिक्षित बेरोजगार पत्नी को नौकरी दिलाने के लिए बात की थी तो उसने अपने परिचित राममेहर सिंह से मुलाकात कराई। जिसने कल्पना चावला मेडिकल कालेज में कंप्यूटर ऑपरेटर की नौकरी दिलाने के लिए छह लाख रुपये मांगे। इसके बाद 13 अप्रैल को राममेहर सिंह उसके घर पहुंचा और कहा कि नौकरी की बात हो गई है, वह छह लाख रुपये का इंतजाम कर ले। एक बार तीन लाख व उसके बाद अलग-अलग खातों में पूरी रकम दे दी लेकिन जब मेडिकल कालेज में जाकर पता किया तो जानकारी मिली कि वहां कंप्यूटर ऑपरेटर का कोई पद रिक्त नहीं है। जब राममेहर सिंह से रुपये वापस मांगे तो उसने रुपये देने से इनकार कर दिया। एक दिन पहले ही इसी कॉलेज में नौकरी दिलाने के नाम पर 21 लाख की ठगी हुई थी। जिससे आहत एक युवक ने जहर खाकर जान दे दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर थाने में ही रंबा गांव निवासी अमनदीप कौर ने दर्ज कराए केस में आरोप लगाया कि उसकी शादी 6 फरवरी 2011 में हुई है, उसका नौ साल का बेटा है लेकिन ससुराल वाले उसे पूरी तरह अपना नहीं रहे हैं। उसके पति ने कनाडा जाने के लिए पासपोर्ट बनवाया है, उसमें स्वयं को उसने अविवाहित दर्शाया है। उसे आशंका है कि उसका पति विदेश जाकर दूसरी शादी कर सकता है। जिससे उसका व उसके बेटे का भविष्य खराब हो सकता है। उसे विदेश जाने से रोकने व संपत्ति में हिस्सा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें