सर्व समाज के लोगों ने फूंका सिद्ध का पुतला
घरौंडा।
सर्व समाज के लोगों ने रेलवे रोड पर एकत्रित होकर शनिवार को पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू का पुतला फूंका और मुर्दाबाद के नारे लगाए। लोगों ने घरौंडा पुलिस को कांग्रेस नेता के खिलाफ शिकायत भी दी है। कहा गया कि यदि कांग्रेस नेता ने माफी नहीं मांगी तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।
शनिवार को कांग्रेस नेता के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे सर्वसमाज के लोगों का कहना है कि कांग्रेस नेता ने एक गलत बयान दिया है। इससे सर्वसमाज में रोष उत्पन्न कर दिया है। इस बयान की हर तरफ निंदा हो रही है। लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंची है और अब समाज सिद्धू के खिलाफ कार्रवाई चाहता है। उन्होंने पुलिस में शिकायत दी है और सिद्धू के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
--------