फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्री घंटाकर्ण के पास जीवन की दिशा बदलने की शक्ति : साध्वी प्रमिला

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। श्री घंटाकर्ण महावीर देवता के विशेष कृपा दिवस कृष्ण चौदस पर बुधवार को श्री घंटाकर्ण महावीर तीर्थस्थान पर मासिक श्रद्धालु संगम आयोजित किया गया। महासाध्वी प्रमिला महाराज ने कहा कि श्री घंटाकर्ण देवता के पास जीवन की दिशा और दशा बदलकर सुखों से झोली भरने की अपूर्व शक्ति है।
विज्ञापन

सर्वप्रथम श्री घंटाकर्ण बीज मंत्र के सामूहिक जाप से लोकमंगल व कल्याण की कामना की गई। साध्वी जागृति, जयपाल सिंह, कर्मवीर, गरिमा, पुष्पा गोयल, प्रवीण जैन, सरिता जैन, पवन जैन, रीटा जैन ने अपने भजनों से गुणगान किया। मैं दर-दर भटकता तेरे पास आया, तुम्हें देख मुझको सब कुछ मिल गया, तेरे पास आकर मुझे यूं लगा... मेरे प्राणों में जगी चेतना है, आदि भजन गाए गए।
महासाध्वी प्रमिला महाराज ने कहा कि श्री घंटाकर्ण जी बावन वीरों में तीसवें वीर शिरोमणि और वीरों की परिषद में सेनापति का गौरवमय स्थान प्राप्त प्रभावशाली देवता हैं। वैदिक परंपरा में इन्हें बद्रीनाथ तीर्थ का क्षेत्रपाल देवता, शिव जी का गण और उनके पुत्र कार्तिकेय का अभिन्न सहयोगी माना जाता है। मंदिर परिसर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का आना-जाना रहा। श्रावण शिवरात्रि का योग भी साथ होने के कारण ज्योतिषीय महत्व को देखते स्थानीय और बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें