संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। बीज व कीटनाशक विक्रेताओं ने प्रदेश स्तरीय हड़ताल समाप्त करके दुकान खोलने का फैसला लिया है। करनाल फर्टिलाइजर, पेस्टिसाइड एवं सीड ट्रेडर्स एसोसिएशन के जिला प्रधान रामकुमार गुप्ता ने बताया कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडौली के आश्वासन से विक्रेता संतुष्ट हुए हैं और सामूहिक रूप से हड़ताल वापस लेने का निर्णय लिया गया है। करनाल सहित पूरे प्रदेश में शनिवार से दुकानें खोल दी जाएंगी।
उन्होंने बताया कि सोनीपत में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल से हुई बातचीत में उन्होंने आश्वासन दिया है कि 15 अप्रैल को उनकी मुख्यमंत्री से चंडीगढ़ में वार्ता करवाई जाएगी। तब तक प्रदेश में सभी विक्रेता दुकानों को खोलकर काम करें। इस सकारात्मक वार्ता व आशवासन के बाद से एसोसिएशन की ओर से प्रदेशभर में हड़ताल समाप्त करके विक्रेताओं को दुकानें खोलने के आदेश दिए गए हैं।