फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: नाबालिग लड़की की शादी करने पर मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। शहर में एक नाबालिग लड़की की शादी कराए जाने का मामला सामने आया है। इसकी शिकायत गांव के ही एक व्यक्ति ने पुलिस को दी है। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। आरोप है कि नाबालिग लड़की ने उनके बेटे पर पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया था। जिसका केस अदालत में चल रहा है। अब लड़की के परिजनों ने नवंबर 2024 में महज 17 साल की उम्र में उसकी शादी करवा दी। पुलिस ने मामले की जांच की और चाइल्ड मैरिज एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

थाना सदर क्षेत्र के एक गांव निवासी शिकायतकर्ता का आरोप है कि उसके बेटे और गांव की ही एक लड़की के आपसी सहमति से संबंध थे। लड़की की मां को जब ये पता चला तो उसने पुलिस को शिकायत देकर उसके बेटे के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज करा दिया। जिसकी तारीख 28 फरवरी को भी लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें