फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: दुकानदारों ने हमले के प्रयास के आरोपी को पकड़ पुलिस को सौंपा

Sat, 14 Jun 2025 02:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
निसिंग। करनाल-कैथल मार्ग पर दुकानदार पर चाकू से हमला करने की कोशिश की गई। मौके पर मौजूद दूसरे दुकानदारों ने आरोपी अनमोल निवासी मंजूरा को चाकू सहित दबोच लिया। बाकी आरोपी के सहयोगी घटना स्थल से भाग गए। दुकानदारों ने डॉयल 112 को फोन कर आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

दुकानदार सतबीर कुंजपुरा, मांगे राम, सतबीर औंगद, वीरभान पक्काखेड़ा, वृजेश सांच ने आरोप लगाया कि 15 से 20 शरारती लोगों ने अमुपुर निवासी उग्र सिंह उर्फ काला की दुकान के ऊपर चौबारा किराए पर लिया है। इन शरारती तत्वों ने यहां पर हुक्का बार खोल लिया है और गलत काम करते हैं। जिससे यहां के सभी दुकानदार व आमजन का इन लोगों के कारण जीना मुश्किल बना हुआ है। ये युवक हुक्का गुड़गुड़ाने के साथ साथ गलत काम भी करते हैं। उन्होंने प्रशासन से गुहार लगाई है कि इस तरह की घटनाओं पर समय रहते काबू पाया जाए नहीं तो ये शरारती युवक किसी भी बड़ी घटना को अंजाम दे सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें