फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: गेट को लेकर दो पक्षों में हुआ विवाद, जमकर चले ईंट पत्थर; सात लोग हुए घायल

Thu, 12 Feb 2026 10:43 PM IST
शाहिल शर्मा माई सिटी रिपोर्टर करनाल/इंद्री

सार

हरियाणा के करनाल में दो पक्षों में गेट को लेकर विवाद हुआ जिसके बाद दोनों पक्षों में जमकर ईंट-पत्थर चले। घटना की एक वीडियो भी सामने आई है। 
विज्ञापन
दो पक्षों में हुआ पथराव - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सैयद छपरा गांव में इमामबाड़े के पीछे बनी गली के लगे गेट बंद करने को लेकर वीरवार को दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि गांव के दो पक्षों में 28 मिनट तक जमकर ईंट-पत्थर चले। ऊपर खड़े लोगों ने ईंट बरसाई, वहीं नीचे गलियों में खड़े लोगों में लाठियां चलीं। इस दौरान गलियों में महिलाओं और बच्चों के बीच भगदड़ मच गई। 
विज्ञापन


इस विवाद में महिलाओं समेत कुल सात लोग घायल हुए हैं। पुलिस के पहुंचने के बाद दोनों पक्षों में पथराव रुका। विवाद से गांव में शाम तक तनावपूर्ण माहौल रहा।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोपहर के तीन बजे शुरू हुआ फसाद, करीब 3:27 बजे खत्म हुआ। विवाद में एक पक्ष की दो महिलाओं समेत पांच लोग घायल हैं, जबकि दूसरे पक्ष के दो लोगों को चोट लगी है जिनका इंद्री के अस्पताल में इलाज चल रहा है। 
विज्ञापन


विवाद के दौरान दोनों पक्षों के अलावा अन्य लोग अपने घरों में दुबक गए। लोगों ने 112 पर कॉल करके पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही 112 और ब्याना चौकी पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।

इसलिए हुआ विवाद

एक पक्ष ने गली में लगे गेट का विरोध करते हुए उसे वेल्डिंग कर बंद करने का प्रयास किया। दूसरे पक्ष के लोगों को जब इसकी भनक लगी तो वे काम रुकवाने के लिए मौके पर पहुंच गए। इन लोगों का इस गली से आना-जाना था तो उन्होंने गेट खोलने की कोशिश की। बात बिगड़ते ही दोनों तरफ से पथराव शुरू हो गया और लाठियों का भी इस्तेमाल हुआ।

फिलहाल अभी तक दोनों पक्षों की ओर से पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है। घायलों के बयान दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। - विपिन कुमार, प्रभारी, इंद्री थाना
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें