फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: विज्ञान प्रदर्शनी के लिए सात कॉलेजों को मिले 1.26 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। विज्ञान प्रदर्शनी के आयोजन के लिए जिले के सात राजकीय कॉलेजों को एक लाख 26 हजार 154 रुपये का अनुदान मिला है। उच्च शिक्षा विभाग ने कॉलेजों के लिए यह राशि स्वीकृत की है। इसमें सबसे ज्यादा 60,046 रुपये राजकीय कॉलेज करनाल को मिले हैं। इस राशि से कॉलेजों में विद्यार्थी अपने विज्ञान मॉडल, प्रोजेक्ट और प्रयोग प्रदर्शित कर सकेंगे।
विज्ञापन

राजकीय महिला कॉलेज करनाल को 36,512 रुपये दिए गए हैं। उच्च शिक्षा महानिदेशालय, पंचकूला ने प्रदेश के 113 राजकीय महाविद्यालयों के लिए कुल 33,51,106 रुपये मंजूर किए हैं। महानिदेशक उच्च शिक्षा एस. नारायणन ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं।
कॉलेजों को दी गई राशि
राजकीय कॉलेज मटक माजरी : 14,084 रुपये

राजकीय महिला कॉलेज बस्ताड़ा : 5,012 रुपये
राजकीय कॉलेज तरावड़ी : 4,396 रुपये
राजकीय कॉलेज घरौंडा : 3,794 रुपये
राजकीय महिला कॉलेज दादूपुर रोरान : 2,310 रुपये

कॉलेजों को 12 जून 2026 को जारी एसएनई और विभागीय दिशा-निर्देशों के अनुसार अनुदान खर्च करना होगा। खर्च का रिकॉर्ड स्टॉक रजिस्टर में दर्ज करना अनिवार्य है। सभी कॉलेजों को 28 फरवरी 2027 तक या इससे पहले उपयोगिता प्रमाणपत्र उच्च शिक्षा निदेशालय को भेजना होगा। - रेखा त्यागी, जिला उच्च शिक्षा अधिकारी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें