करनाल। इंडियन डेयरी एसोसिएशन (नॉर्थ जोन) की हरियाणा इकाई की ओर से एमडीडी बाल भवन में भारत में श्वेत क्रांति के जनक पद्म विभूषण डॉ. वर्गीज कुरियन की जयंती मनाई गई। अमूल और राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड के पूर्व चेयरमैन रहे डॉ. कुरियन ने ऑपरेशन फ्लड के माध्यम से भारत को दुग्ध उत्पादन के क्षेत्र में विश्व स्तर पर अग्रणी बनाया था। समारोह में डॉ. प्रवीण कुमार, संस्थापक संचालक पीआर नाथ, डॉ. पीके जैन और मॉडल डेयरी प्लांट के पूर्व जीएम ज्ञान मुटरेजा मौजूद रहे। संवाद