फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: सीमा हैदर ने प्यार में लांघी सरहद, जासूस निकली तो फांसी की हो सजा

विज्ञापन
सीमा हैदर ने प्यार में लांघी सरहद, जासूस निकली तो फांसी की हो सजा
विज्ञापन
सीमा हैदर ने प्यार में लांघी सरहद, जासूस निकली तो फांसी की हो सजा
विज्ञापन

करनाल पहुंचे अधिवक्ता एपी सिंह बोले- हर जांच के लिए हैं तैयार पर होना चाहिए न्याय
अनुच्छेद 72 की धारा-1 की उपधारा-2 के तहत राष्ट्रपति को भी याचिका भेज लगाई है गुहार
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। पाक की सरहद को लांघकर हिंदुस्तान पहुंची सीमा हैदर प्रेम दीवानी है या फिर आईएसआई एजेंट, यह तो जांच के बाद ही तय होगा, लेकिन इन दिनों वह चरचाओं में है। इस बीच मंगलवार को करनाल पहुंचे उसके वकील ने एपी सिंह ने मीडिया से बातचीत में कहा कि अगर सीमा हैदर पर आरोप सही पाए जाते हैं, तो उसे फांसी मिलनी चाहिए, नहीं तो उसे बहू स्वीकार करना चाहिए। वकील ने कहा कि मेरा मानना है कि सीमा प्यार में अंधी महिला है, इसलिए वह सरहद लांघकर भारत पहुंची है। उन्होंने कहा कि जब मैं उसके लिए न्याय की मांग कर रहा हूं तो दोषी हाेने पर सजा की भी मांग कर सकता हूं।
एपी सिंह ने कहा कि सीमा को न्याय दिलाने के लिए अनुच्छेद 72 की धारा-1 की उपधारा-2 के तहत राष्ट्रपति को याचिका दी गई है। साथ ही न्याय की गुहार लगाई है। अभी एटीएस और अन्य एजेंसियां पूरे मामले की जांच कर रही हैं। चूंकि यह देश की सुरक्षा से जुड़ा मामला है, इसलिए हर पहलू और बारीकी से इसकी जांच की जानी चाहिए। एजेंसियों की जांच के बाद भी अगर कुछ न मिले तो हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीशों की कमेटी बनाकर जांच कराई जाए, लेकिन सीमा हैदर को न्याय मिले।
विज्ञापन



- पांच पासपोर्ट की बात करते हैं, एक सीमा और चार उसके बच्चों के हैं
एपी सिंह ने कहा कि सीमा हैदर के पांच-पांच पासपोर्ट होने की बात की जा रही है। इसमें एस पासपोर्ट उसका और चार उसके बच्चों के हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान से नेपाल की कोई सीधी विमान सेवा नहीं है इसलिए सीमा वैध पासपोर्ट और वीजा पर पाकिस्तान से दुबई गई, जहां से वैध पासपोर्ट और वीजा पर काठमांडू पहुंची। काठमांडू में पशुपतिनाथ मंदिर में दोनों ने शादी की और सात दिन तक होटल में रहे। इसके बाद सचिन के कहने पर वह वापस पाकिस्तान लौटी और अपने चार बच्चों के साथ फिर काठमांडू आई, जहां से पोखरा के रास्ते भारत पहुंची और फिर गौतमबुद्धनगर यानि नोएडा आई।

- सीमा ने दो बार करवाचौथ का व्रत रखा, अब जाएगी तो काफिर कहलाएगी
सीमा हैदर ने दो बार करवाचौथ का व्रत रखा, पाकिस्तान में हिंदू धर्म अपनाया। मैं समझता हूं कि हिंदू धर्म अपनाने के बाद अब उसे पाकिस्तान में कोई रहने नहीं देगा, उसे काफिर करार दिया जाएगा। हिंदू विवाह अधिनियम के मुताबिक हिंदू संस्कृति से धर्म परिवर्तन कर शादी मान्य है। इसके साथ ही नेपाल में शादी कर सचिन के साथ भारत आना भी कोई अपराध नहीं है, क्योंकि नेपाल और भारत का रोटी और बेटी का रिश्ता है।

- मैं सीमा को राष्ट्रपति भवन लेकर नहीं गया, लोग कहते कि रेकी करा दी
जब राष्ट्रपति को याचिका देने के लिए गया तो सीमा हैदर को लेकर नहीं गया। अगर लेकर जाता तो कहा जाता कि 15 अगस्त आने वाला है। सवाल उठाते कि जासूस को राष्ट्रपति भवन लेकर चले गए, रेकी करा दी।
विज्ञापन


- बच्चों पर शक है तो डीएनए टेस्ट कराइए
अगर बच्चे उसके नहीं होने का शक है तो डीएनए टेस्ट कराया जाए। सीमा की ब्रेन मैपिंग कराई जाए, पाॅलीग्राफ और नारको टेस्ट कराइए। बेहतर से बेहतर जांच कराइए। पाकिस्तान, नेपाल और दुबई के राजदूत से बात करिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें