फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: फैक्टरी से प्लेटें चोरी के आरोप में सुरक्षा गार्ड काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
- छह महीने से कर रहा था रखवाली, स्कूटी पर लादकर ले जाता था लोहे की प्लेटें
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। जिस सुरक्षा गार्ड पर फैक्टरी की सुरक्षा की जिम्मेदारी थी, वही पांच महीने तक वहां से लोहे की प्लेटें चोरी करता रहा। आरोपी रोजाना स्कूटी पर प्लेटें लादकर फैक्टरी से बाहर ले जाता था। फैक्टरी प्रबंधन को चोरी का पता चला तो पुलिस को शिकायत दी गई। सेक्टर-4 चौकी पुलिस ने आरोपी को अनाज मंडी से गिरफ्तार कर चोरी की लोहे की 55 प्लेटें बरामद की हैं।
पुलिस के अनुसार, गुरु नानकपुरा निवासी प्रेम सिंह सेक्टर-3 स्थित इंडस्ट्रियल एरिया की फैक्टरी नंबर 286 में छह महीने से सुरक्षा गार्ड के रूप में काम कर रहा था। सेक्टर-13 निवासी अंकित कुमार फैक्टरी की देखरेख करते हैं। उन्होंने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि प्रेम सिंह करीब पांच महीने से प्रतिदिन फैक्टरी से लोहे की प्लेटें चोरी कर रहा था। वह स्कूटी पर प्लेटें रखकर उन्हें बाहर ले जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत के आधार पर थाना शहर करनाल में नौ नवंबर को आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया था। मामले की जांच सेक्टर-4 पुलिस चौकी की टीम कर रही थी। जांच अधिकारी हिम्मत सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने सूचना के आधार पर आरोपी को अनाज मंडी से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें