फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना का हाटस्पाट बना करनाल का सेक्टर 13

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में शनिवार को कोरोना के तीन नये केस सामने आये हैं। इनमें एक महिला है और दूसरी छात्रा है, जबकि एक चार चमन का व्यक्ति कोरोना पाजिटिव मिला है, जिसकी ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है। वहीं दो लोगों ने महामारी को मात दी है। उन्हें इलाज के बाद डिस्चार्ज किया गया है। गंभीर बात ये है कि अब शहर का सेक्टर-13 कोरोना का हॉट स्पॉॅट बन गया है। यहां पर दो लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है, जबकि दर्जनभर से ज्यादा पॉजिटिव लोगों का मेडिकल कालेज में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

करनाल में अब तक 273 पॉजिटिव केसों में से 175 व्यक्ति ठीक होकर घर चले गये हैं और छह व्यक्ति की मृत्यु हो गई है तथा 92 केस एक्टिव हैं। हाल में जिस तरह से सेक्टर-13 में कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं वो प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के साथ आमजन के लिए भी चिंता का विषय है। यहां पर अब तक कुल 14 पॉजिटिव लोग पाये गए हैं, इनमें से दो की मौत भी हो चुकी है। गंभीर बात ये है कि एक के बाद एक इस सेक्टर में केस बढ़ रहे हैं। यहां पर सबसे पहला केस सात जून को आया था। जब मुंबई से लौटी एक महिला कोरोना पॉजिटिव मिली थी। इसके बाद से 16 को दो केस, 22 को 4 केस आये। फिर 25 जून को 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हुई। इसी परिवार के तीन अन्य सदस्य 26 जून को पॉजिटिव मिले। संभावना है कि जांच के बाद क्षेत्र में कई और लोग संक्रमित हो सकते हैं। दूसरी ओर शनिवार को संक्रमित मिले तीन मरीजों को कल्पना चावला मेडिकल कालेज में दाखिल कराया गया है। साथ ही संबंधित क्षेत्र को सील कर सैनिटाइजेशन और स्क्रीनिंग शुरू कर दिया गया है, ताकि क्षेत्र में संक्रमण को रोका जा सके।
टिंबर व्यापारी की मौत के बाद मातम
शुक्रवार रात को कोरोना से मरने वाला 44 वर्षीय व्यक्ति टिंबर व्यापारी था। उसकी मौत के बाद से न केवल सेक्टर-13 बल्कि पूरी लकड़ी मार्केट में शोक की लहर है। सबसे अहम बात ये है कि उसकी कोई ट्रेवल हिस्ट्री नहीं थी। तीन दिन पहले बुखार और ठंड की शिकायत थी। इस पर उन्होंने कैमिस्ट से दवा ली और इससे उसे आराम हो गाया। 26 जून को सांस लेने में तकलीफ के बाद रात को उसे मेडिकल कालेज लाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

कोरोना से मृत ईसाई महिला का शव दफनाया
शुक्रवार को वार्ड नंबर एक स्थित किसान बस्ती निवासी महिला की मौत के बाद उसके शव को कब्रिस्तान में दफना दिया गया। हालांकि, इससे पहले डब्ल्यूएचओ की गाइडलाइन को चेक किया गया। इस मौके पर डीएमसी धीरज कुमार समेत प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान परिवार के सदस्यों और निगम के कर्मचारियों को पीपीई किट पहनाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें