फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खॉप पंचायतों से बहुत खफा दिखी भाजपा नेत्री सोनाली फोगाट

विज्ञापन
विज्ञापन
टिकटॉक स्टार से भाजपा नेत्री बनी सोनाली फोगाट मार्केट कमेटी के एक अधिकारी के साथ मारपीट के मामले में सुर्खियों में हैं। करनाल के भाजपा कार्यालय में पार्टी के प्रभारी प्रदेश महामंत्री व सांसद संजय भाटिया से मुलाकात के बाद सोनाली ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान खॉप पंचायतों के प्रति गुस्सा जाहिर किया। भरी पंचायत में महिला के अपमान पर पुरुष समाज की खामोशी पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि पार्टी उनके साथ है, भाजपा के नेता उन्हें हौसला दे रहे हैं। वह महिलाओं के सम्मान के लिए लड़ती रहेंगी।
विज्ञापन

सोनाली फोगाट शनिवार को भाजपा व भाजपा महिला मोर्चा हिसार की कुछ पदाधिकारियों के साथ करनाल के कृष्णा मंदिर स्थित भाजपा के कार्यालय पहुंची। उन्होंने यहां प्रदेश महामंत्री व सांसद संजय भाटिया से मिलकर अपनी बात रखी। बाद में बातचीत के दौरान सोनाली फोगाट ने कहा कि टिकटॉक स्टार या भाजपा नेत्री होने से पहले वह एक महिला हैं। मार्केट कमेटी के अधिकारी की शिकायत के बजाय उस पर उसकी पिटाई के सवाल पर उन्होंने कहा कि मामला कोर्ट में है, लेकिन उस घटना के बाद जब 15 तारीख को पंचायत की गई तो उसमें पांच सौ लोगों के सामने मुझे व मेरे परिवार को किस कदर अपमानित किया जाता रहा। इस पर कोई सामने क्यों नहीं आया। क्यों इस पुरुष समाज ने महिला के अपमान पर कुछ नहीं बोला। इन समाज के ठेकेदारों को देश की एक महिला का अपमान करने का अधिकार आखिर किसने दे दिया। आखिर यह कैसी पंचायतें हैं। जहां महिला का अपमान होता है और सभी खामोश रहते हैं। हरियाणा में पहले भ्रूण हत्या की बात सुनी थी, उसके बाद बेटी बचाओ-बेची पढ़ाओ अभियान चला लेकिन यह सब अब कहां हैं ? सारा समाज एक महिला के पीछे ही पड़ गया है। एक महिला अपने सम्मान के लिए उठ खड़ी हुई तो समाज उसे गालियां देने में लग गया। उन्होंने कहा कि पार्टी उनके साथ खड़ी है। भाजपा के नेता हौसला दे रहे हैं, जिससे मैं महिलाओं की आवाज बनकर लड़ रही हूं। मुझे कानून व न्यायिक प्रक्रिया पर पूरा भरोसा है, मुझे न्याय जरूर मिलेगा। उन्होंने मीडिया पर अपनी जिम्मेदारी का सही निर्वहन नहीं करने का आरोप लगाते हुए अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि मैं सही हूं या गलत, यह कानून तय करेगा।
परमात्मा की अदालत में कोई दोषी नहीं बच सकता : सांसद
-सोनाली फोगाट से मिलने के बाद सांसद संजय भाटिया ने कहा कि वह हिसार के भी प्रभारी महामंत्री हैं, इसलिए सोनाली उनसे मिलने आई हैं। संगठन के विषय में चर्चा हुई है। उनका जो प्रकरण चल रहा है, वह न्यायालय में हैं, इसलिए उस पर किसी तरह की टिप्पणी करना ठीक नहीं है। जो कसूरवार है, उसे सजा मिलनी चाहिए, लेकिन दोष सिद्ध होने से पहले किसी के लिए कुछ भी कहना ठीक नहीं है। बहुत सी चीजें समाज के सामने आने पर भी तय हो जाती हैं। स्थानीय अदालतों में तो तकनीकी आधार पर साक्ष्यों के अभाव में दोषी बच भी सकते हैं लेकिन परमात्मा की अदालत सर्वोच्च अदालत है, उसमें कोई दोषी कभी नहीं बच सकता है।
विज्ञापन

जब भी परेशानी हो तो बुला लेना, मैं आऊंगी
करनाल। भाजपा नेत्री सोनाली फोगाट करनाल पहुंची तो कई आढ़ती व व्यापारी भी उनसे मिलने पहुंच गए। एक सब्जी व्यापारी ने सोनाली को प्रार्थना पत्र देकर करनाल अनाज मंडी प्रशासन पर तंग करने का आरोप लगाया। व्यापारी का कहना है कि जहां सब्जी मंडी के लिए 25 एकड़ भूमि है, वहां पर मंडी को न चलाकर अनाज मंडी की दो एकड़ भूमि पर मंडी को चलाया जा रहा है। जिससे कई आढ़तियों, व्यापारियों के कारोबार चौपट हो गए हैं। आने जाने का रास्ता भी नहीं है। कई सब्जी व्यापारियों को काम बंद करने की नौबत आ गई है। इस पर सोनाली ने भरोसा दिया कि वह इस मामले को गंभीरता से लेंगी। उच्चाधिकारियों के सामने रखेंगी। व्यापारियों को जब भी कोई परेशानी हो, तो वह उन्हें बुला सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें