फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: पिता के शव की तलाश करना पुलिस के लिए चुनौती

विज्ञापन
विज्ञापन
- हत्यारोपी बेटा बार-बार बदल रहा बयान, पूरी की रिमांड की अवधि
विज्ञापन


- दूसरी बार पांच दिन के रिमांड में दो दिन बीते, अब तक नहीं लगा सुराग


माई सिटी रिपोर्टर
करनाल/इंद्री। कमालपुर रोड़ान गांव में मां-बाप की ड्रिल मशीन से गोदकर हत्या के मामले में मृतक महेंद्र सिंह के शव का अभी तक सुराग नहीं लगा है। वहीं पुलिस के लिए भी पिता के शव की तलाश करना चुनौती बना है। क्योंकि हत्या का आरोपी बेटा हिम्मत सिंह बार-बार बयान बदल रहा है। इससे पुलिस की जांच प्रभावित हो रही है। पुलिस को गुमराह करके आरोपी रिमांड की एक अवधि भी निकाल चुका है।
वहीं अब दूसरे चरण में पुलिस ने पांच दिन का रिमांड लिया है, इसमें से भी दो दिन का समय बीत चुका है, जिसमें पुलिस उससे कोई बड़ा खुलासा नहीं कर पाई है। अब पुलिस हत्यारोपी बेटे की निशानदेही पर अलग-अलग जगह दबिश भी दे रही है, लेकिन अभी तक पुलिस को सफलता नहीं मिली है। इससे पहले गगसीना से लेकर सोनीपत के खुबड़ू तक पुलिस ने गोताखोरों की मदद से लगातार कई दिनों तक नहर में भी सर्च अभियान चलाया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, पिता के शव को यदि मां की तरह नहर में फेंका गया होता तो वह अब तक पानी में उतरा जाता। मामले की जांच में जुटी पुलिस को शक है कि आरोपी ने महिंद्र सिंह की हत्या के बाद शव को कहीं और छिपाया है।
पहले चरण में पुलिस ने सख्ती की तो उसकी निशानदेही पर मोबाइल फोन गांव में ही एक तूड़ी रखे कमरे से मिला है। वहीं उसके कपड़ों में हत्या के समय पहनी पेंट गगसीना से मूनक गांव जाने वाली ड्रेन की पटरी से और शर्ट गगसीना-ऐंचला सड़क पर ट्यूबवेल के पास झाड़ियों से मिली है। जबकि पूछताछ में आरोपी ने पहले मोबाइल चंडीगढ़ के सेक्टर-17 के पार्क में और हत्या के समय जो कपड़े पहने थे उन्हें दिल्ली के रोहिणी इलाके के पार्क की दीवार के पास रखने की बात कही थी। पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ाया तो यह सब बातें गलत निकलीं।
विज्ञापन


होली की रात की थी वारदात
जिले के कमालपुर रोड़ान गांव में आरोपी हिम्मत सिंह ने पिता महिंद्र सिंह व मां राजबाला की 13 मार्च को होली की रात हत्या कर दी थी। आरोपी ने शवों को दोस्त की कार की डिग्गी में रखकर गगसीना गांव से गुजर रही नहर में फेंकने की बात कबूल की थी। अगले दिन 14 मार्च को पानीपत की नहर से बाला देवी का शव बरामद हो गया था जबकि पिता महिंद्र सिंह का शव अभी तक नहीं मिला है। हत्या में प्रयुक्त ड्रिल मशीन आरोपी के घर से और शव फेंकने के लिए इस्तेमाल की गई दोस्त की कार को टिकरी गांव से व तूड़ी रखे कमरे की छत से एक खून से सनी तलवार बरामद हो चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें