फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: राज्य स्तरीय स्कूली खेलों का शेड्यूल जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। स्कूल गेम फेडरेशन की ओर से खंड, जिला व राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। महानिदेशक मौलिक शिक्षा अधिकारी ने सभी जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी को पत्र जारी किया है। सितंबर में होने वाली प्रतियोगिताओं में 11 व 14 वर्ष आयु वर्ग के 29 खेलों के मुकाबले होंगे।
विज्ञापन

खंड व जिला स्तर की खेल प्रतियोगिताएं 25 अगस्त से पहले करानी होंगी। अंडर-11 राज्य स्तरीय स्कूल प्रतियोगिताओं के आयोजन 30 सितंबर से पहले कराने के लिए भी आदेश हैं। अंडर-11 में एथलेटिक्स, कुश्ती, जिमनास्टिक, कबड्डी, चैस, खो-खो, स्केटिंग, योगा, कैरम, डग ऑफ वार, सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन होंगे। अंडर-14 में 29 से 31 अगस्त तक अंबाला में स्विमिंग, जिमनास्टिक व भिवानी में बॉक्सिंग, फरीदाबाद में शूटिंग व बैडमिंटन, फतेहाबाद में फुटबॉल, गुरुग्राम में बास्केटबॉल व चैस के मुकाबले होंगे।
4 से 6 सितंबर तक हिसार में हैंडबॉल व तीरंदाजी, झज्जर में सॉफ्टबॉल, फ्री स्टाइल व ग्रीको रोमन कुश्ती, जींद में तलवारबाजी, कैथल में बास्केटबॉल, करनाल में एथलेटिक्स के मुकाबले होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें