फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: स्वच्छ मार्केट प्रतियोगिता में सराफा बाजार ने बाजी मारी

विज्ञापन
विज्ञापन
- सेक्टर-सात मार्केट दूसरे और मॉडल टाउन मार्केट तीसरे स्थान पर
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। स्वच्छता पखवाड़ा के तहत मंगलवार को नगर निगम की ओर से 23 बड़े बाजारों की स्वच्छता प्रतियोगिता कराई। जिसमें प्रथम स्थान पर सराफा बाजार रही। सेक्टर-7 मार्केट दूसरे और मॉडल टाउन की सुखन मार्केट तूसरी स्थान पर रही है। नगर निगम की महापौर रेनू बाला गुप्ता तथा नगर निगम आयुक्त डॉ. वैशाली शर्मा ने तीनों विजेता मार्केट के प्रधानों व अन्य प्रतिनिधियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। उन्होंने प्रमाण पत्र भी दिया।
विज्ञापन


निगमायुक्त डॉ.वैशाली शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता के लिए सभी चयनित 23 बाजारों का निरीक्षण करने के लिए अलग-अलग टीमें गठित की गई थी। यह टीमें पिछले दो दिन से मानदंडों के आधार पर स्वच्छता का निरीक्षण कर रही थीं। इसी आधार पर उन्हें प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार दिया गया है। मापदंड पहले ही निर्धारित कर दिए गए थे। इनमें मार्केट की ओवर ऑल सफाई, जैसे कहीं कचरे का ढेर न होना, दुकानों के अंदर व बाहर सफाई व स्वच्छता के प्रति जागरूक हैं या नहीं, दुकानदारों के पास कचरे के लिए दो डस्टबिन हैं या नहीं, अतिक्रमण की क्या स्थिति है तथा दुकानदारों द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग किया जा रहा है या नहीं इत्यादि शामिल हैं। इस अवसर पर वार्ड 8 के पार्षद संकल्प भंडारी, वार्ड 11 के पार्षद संजीव कुमार मेहता, अतिरिक्त निगम आयुक्त अशोक कुमार, उप निगम आयुक्त अभय सिंह, सफाई निरीक्षक, सहायक सफाई निरीक्षक, ट्रीगर मास्टर, मोटीवेटर तथा प्रतिभागी विभिन्न मार्किट के प्रधान एवं प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें