फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: 350 फीडरों की होगी मरम्मत, 16 सब स्टेशनों की बढ़ाई जाएगी क्षमता

विज्ञापन
विज्ञापन
- ज्यादा लोड वाले फीडर होंगे विभाजित, लोगों को मिलेगी निर्बाध बिजली
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। बिजली आपूर्ति सुचारू करने के लिए 11 केवी के 350 फीडरों की मरम्मत की जाएगी जिससे धान के सीजन में जिला वासियों को निर्बाध बिजली मिलेगी। फीडरों की मरम्मत के दौरान क्षतिग्रस्त इंसुलेटर और कमजोर हो चुके जंपरों को बदला जाएगा। सिटी डिवीजन के 102 फीडरों, इंद्री, नीलोखेड़ी, तरावड़ी, गढ़ी बीरबल व भादसों क्षेत्र के 183, असंध डिवीजन के 70 व घरौंडा डिवीजन के 85 फीडरों की मरम्मत की जाएगी।
वहीं, निगम की ओर से 16 सब स्टेशनों की 150 एमवीए क्षमता बढ़ाई जाएंगी। 33 केवी सीधपुर सब स्टेशन की क्षमता 10 से बढ़ाकर 20 एमवीए की जाएगी, इससे 12 गांवों के लोगों को लाभ मिलेगा। बिजली निगम की ओर से ज्यादा लोड वाले फीडरों को भी विभाजित करने का कार्य किया जा रहा है। पुराना बस स्टैंड पावर से संचालित अशोका फीडर को माल रोड व हांसी रोड दो फीडरों में विभाजित करने से बिजली सुचारू रहेगी।
विज्ञापन

वहीं घरौंडा डिवीजन में बडसत, बसताड़ा, मलिकपुर व श्याम नगर फीडरों को विभाजित किया गया है। शहर में सेक्टर चार फीडर के विभाजित होने से शहरवासियों को सुविधा मिलेगी। इस ढांचागत सुधार में निगम की ओर से ट्रांसफार्मरों की क्षमता भी बढ़ाई जा रही है। वहीं जरूरत के हिसाब से अतिरिक्त ट्रांसफार्मर रखने के लिए भी निगम की ओर से अलग से बजट तय किया गया है। बिजली निगम की ओर से इस ढांचागत सुधार की कार्रवाई को निरंतर किया जा रहा है।
विज्ञापन



जिला वासियों को निर्बाध बिजली देने के लिए निगम की ओर से लगातार प्रयास जारी है। गर्मी के मौसम में एसी व कूलर ज्यादा चलने से लाइनों पर अतिरिक्त भार बढ़ जाता है। इस कारण से बिजली बार-बार ट्रिपिंग करने लगती है। यदि ट्रिपिंग नहीं होगी तो गर्मी के कारण तार बरंट हो जाएगी। वहीं उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए बिजली सुविधा केंद्र 24 घंटे खुला रहता है इसमें रात्रि के समय एक एसडीओ की भी ड्यूटी रहती है।
- नसीब सिंह, अधीक्षण अभियंता, बिजली निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें