फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: सम्राट राणा बने वर्ल्ड चैंपियन, करनाल में स्वागत

Sun, 16 Nov 2025 02:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
सम्राट राणा बने वर्ल्ड चैंपियन, करनाल में स्वागत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। कर्णनगरी के सम्राट राणा इस माह इजिप्ट में आयोजित 10 मीटर एयर पिस्टल प्रतियोगिता में दो स्वर्ण व एक रजत पदक जीतकर वर्ल्ड चैंपियन बने हैं। सम्राट ने चीन के नंबर एक खिलाड़ी चीन के हू काई को मात देकर यह मुकाम हासिल किया। यह उनकी पहली वर्ल्ड चैंपियनशिप थी, जिसमें उन्होंने एक साथ तीन पदक जीते।
शनिवार को करनाल की राजपूत धर्मशाला में समाज के लोगों की ओर से उनका स्वागत किया गया। सम्राट ने बताया कि सम्राट ने बताया कि उनका अगला लक्ष्य कतर की राजधानी दोहा में आयोजित वर्ल्ड चैंपियनशिप में देश के लिए पदक लाना है। इसके लिए वह 2 दिसंबर को भारत से रवाना होंगे। ओलंपिक में देश को पदक दिलाना उनका लक्ष्य रहेगा। सम्राट ने बताया कि जब उन्हें इजिप्ट में आयोजित वर्ल्डकप में भाग लेने जाना था उसी समय उनके घर में शादी समारोह था। उन्होंने शादी की बजाय खेल में भाग लेना उचित समझा और यह मुकाम पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजपूत धर्मशाला के प्रधान एनपी सिंह ने बताया कि सम्राट ने यह उपलब्धि हासिल कर देश, प्रदेश, जिला व समाज का नाम रोशन किया है। सोहन सिंह राणा ने सम्राट को बधाई दी। कुलदीप व प्रदीप चाैहान, राकेश, अमित, मुकेश, अमित सिंह, सुरेंद्र, सुनील व सुशील राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें