फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: संपर्क क्रांति ढाई तो ऊंचाहार 10 घंटा हुई लेट

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। दिल्ली-अंबाला रेलमार्ग पर पानीपत और घरौंडा के बीच ट्रैक पर काम चलने की वजह से रेल यातायात बाधित हो रहा है। वहीं दूर दराज के स्टेशनों से आने वाली ट्रेनें भी करनाल स्टेशन पर देरी से पहुंच रही हैं। करनाल स्टेशन से रोजाना 60 ट्रेनों का परिचालन होता है। सोमवार को इनमें से 15 से ज्यादा ट्रेनें लेट रहीं। जिसकी वजह से रेल यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन

ट्रेन नंबर 12311 नेताजी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से चार घंटे देरी से पहुंची। सचखंड एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से पौने घंटे की देरी से चली। झेलम भी एक घंटा लेट रही। ट्रेन नंबर 14507 फाजिल्का एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से डेढ़ घंटा देरी से चली। ये ट्रेन शाम साढ़े चार बजे करनाल स्टेशन पहंची।
इनके अलावा पश्चिम एक्सप्रेस, सचखंड एक्सप्रेस, अमृतसर इंटरसिटी, दिल्ली-कालका, कुरुक्षेत्र दिल्ली मेमू, दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस, ऊंचाहार, शान ए पंजाब जैसी ट्रेनें भी आधे घंटे तक लेट रहीं। पैसेंजर ट्रेन की बात करें तो नई दिल्ली से कुरुक्षेत्र तक चलने वाली पैसेंजर ट्रेन आधे घंटे की देरी से पहुंची। लंबी दूरी के यात्री स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते रहे जबकि दैनिक यात्री दूसरे साधनों से अपने आवागमन की ओर प्रस्थान कर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें