फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: खाद्य प्रौद्योगिकी में आत्मनिर्भर बनेंगी ग्रामीण महिलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। जिले की ग्रामीण महिलाएं खाद्य प्रौद्योगिकी में प्रशिक्षित होकर आत्मनिर्भरता की ओर कदम बढ़ाएंगी। राष्ट्रीय खाद्य प्रौद्योगिकी उद्यमिता एवं प्रबंधन संस्थान (निफ्टेम) कुंडली की ओर से जिले की ग्रामीण महिलाओं और स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को विशेष तौर पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रत्येक गांव में दस्तक देने के लिए खासतौर का कार्यक्रम भी तैयार किया गया है।
प्रशिक्षण में निफ्टेम के विद्यार्थियों की टीम महिलाओं को बेकरी उत्पाद तैयार करने व वर्तमान में रसोई में इस्तेमाल होने वाले आधुनिक उपकरणों के इस्तेमाल का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। सोमवार को गांव मंगलौरा में प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत हुई। अधिकारियों का कहना है कि खाद्य प्रौद्योगिकी के जरिए महिलाओं को कौशल प्रदान करना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना उनका मुख्य उद्देश्य है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में ग्रामीण महिलाओं को बेकिंग और खाद्य प्रसंस्करण से संबंधित बुनियादी जानकारी प्रदान की गई। सबसे पहले, खाद्य सामग्री के विभिन्न प्रकारों का परिचय कराया गया। साथ ही बताया गया कि किस प्रकार विभिन्न सामग्रियां, जैसे मैदा, घी, चीनी, आदि बेकिंग में उपयोग की जाती हैं।
इसके बाद, नानखटाई, मफिन्स और केक बनाने की विधियों का लाइव प्रदर्शन किया गया। ग्रामीणों को माइक्रोवेव ओवन का सही तरीके से उपयोग करने की जानकारी भी दी गई। टीम में अरुण शर्मा, जाहिद अख्तर, निखिल कुमार, अंशुल भार्गव, उत्कर्ष तिवारी, महेश सिंगा, विकास कुमार, नसीम अकरम, बंटी, दुष्यंत और आदित्य शामिल रहे। ब्यूरो
विज्ञापन


पैकिंग और विपणन के भी सिखाएंगे गुर
सत्र के दौरान बेकिंग के सही तापमान और प्रक्रिया के महत्व पर भी विस्तार से चर्चा की गई। छात्रों ने यह बताया कि किसी भी बेकिंग उत्पाद को अच्छी गुणवत्ता में बनाने के लिए तापमान का सही होना कितना जरूरी है। इसके साथ ही, पैकेजिंग और विपणन के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया। गांव की महिलाएं यह जानने में रुचि रखती थीं कि वे अपने उत्पादों को कैसे बेहतर तरीके से पैक करके बाजार में बेच सकती हैं, और इस विषय पर कई उपयोगी टिप्स भी साझा की गईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें