फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: दौड़ बना जुनून... युवा से लेकर बजुर्ग तक मैराथन ट्रैक पर भर रहे फर्राटा

विज्ञापन
दौड़ बना जुनून... युवा से लेकर बजुर्ग तक मैराथन ट्रैक पर भर रहे फर्राटा - फोटो : दौड़ बना जुनून... युवा से लेकर बजुर्ग तक मैराथन ट्रैक पर भर रहे फर्राटा
विज्ञापन
चार साल में दो-तीन धावकों से बढ़कर 200 के पार हुआ दाैड़ने वालों का समूह
विज्ञापन

सुखदेव चाैहान
करनाल। कभी सुबह की सैर तक सीमित दौड़ अब जिले में जुनून और जीवनशैली का हिस्सा बन गई है। पिछले कुछ वर्षों में यहां रनिंग और मैराथन के प्रति लोगों का रुझान तेजी से बढ़ा है। युवा, नौकरीपेशा, महिलाएं और वरिष्ठ नागरिक सभी इस गतिविधि से जुड़ रहे हैं।
करनाल के धावक अब स्थानीय प्रतियोगिताओं तक सीमित नहीं हैं। वे दिल्ली, मुंबई, बंगलूरू और जयपुर सहित देश-विदेश की प्रतिष्ठित मैराथन में भाग ले रहे हैं। ऑर्थोपेडिक सर्जन बलबीर सिंह विर्क ने करीब चार साल पहले करनाल में रनिंग की शुरुआत की थी। तब इस गतिविधि से केवल दो-तीन लोग जुड़े थे। आज उनके रनिंग ग्रुप में 200 से अधिक महिला और पुरुष शामिल हैं। ये धावक 10, 21 और 42 किलोमीटर के साथ अल्ट्रा मैराथन में भी हिस्सा लेते हैं। सुमित मान और कविता मान जैसे धावक कई फुल और अल्ट्रा मैराथन पूरी कर चुके हैं।
विज्ञापन

मैराथन के बढ़ते चलन ने लोगों में नई सामुदायिक भावना विकसित की है। धावक समूह बनाकर अभ्यास करते हैं और एक-दूसरे का उत्साह बढ़ाते हैं। सोशल मीडिया भी इस मुहिम को आगे बढ़ाने में भूमिका निभा रहा है। करण मित्तल ने वर्ष 2023 में दौड़ना शुरू किया और अब तक सात हाफ मैराथन पूरी की हैं। फिटनेस विशेषज्ञों के अनुसार, बदलती जीवनशैली में रनिंग के प्रति बढ़ता रुझान एक सकारात्मक संकेत है। -संवाद


जिले के बेहतर एथलीटों से बातचीत

52 साल से दौड़ रहे धर्मचंद, 91 की उम्र में भी नहीं थमे कदम
घोघड़ीपुर गांव के 91 वर्षीय धर्मचंद शर्मा के लिए दौड़ना सिर्फ खेल नहीं, बल्कि जिंदगी का हिस्सा है। बिजली निगम से सेवानिवृत्त धर्मचंद 52 वर्षों से एथलेटिक्स में सक्रिय हैं। उम्र के इस पड़ाव पर भी उनका अभ्यास जारी है और वह रोजाना करीब पांच किलोमीटर दौड़ते हैं। अंतरराष्ट्रीय एथलीट भीम सिंह घनघस से प्रेरित होकर उन्होंने दौड़ना शुरू किया था। हिसार के जाट कॉलेज में 5000, 10000, 1500 और 400 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीतकर उन्होंने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। इसके बाद राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी कई पदक अपने नाम किए। खेलों में उल्लेखनीय योगदान के लिए उन्हें सत्र 1991-92 में प्रदेश के राज्यपाल सम्मानित कर चुके हैं।


10 फुल और 125 हाफ मैराथन पूरी कर चुके हैं डॉ. विर्क
करनाल के ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. बलबीर सिंह विर्क रनिंग को जीवन का अभिन्न हिस्सा बना चुके हैं। वह अब तक भारत और विदेशों में 10 फुल मैराथन और 125 हाफ मैराथन पूरी कर चुके हैं। इनमें लंदन, शिकागो, बर्लिन और सिडनी जैसे विश्व प्रसिद्ध शहरों की मैराथन भी शामिल हैं। उनका मानना है कि दौड़ने से जीवन में अनुशासन, निरंतरता और धैर्य आता है। हर किलोमीटर के साथ आत्मविश्वास बढ़ता है और व्यक्ति अपने लक्ष्य के प्रति अधिक समर्पित होता है। उनका कहना है कि हमें दाैड़ने से पहले अपनी बाॅडी को वार्मअप जरूर कर लेना चाहिए। दाैड़ से पहले स्ट्रेंथ ट्रेनिंग, रनिंग और स्ट्रेचिंग से अनावश्यक दुर्घटना से बचा जा सकता है।


65 की उम्र में भी रोजाना 10 किमी दौड़ते हैं बिंदर सिंह
डबरी निवासी 65 वर्षीय बिंदर सिंह का हौसला आज भी युवाओं जैसा है। वह 10 साल से कर्ण स्टेडियम में नियमित अभ्यास कर रहे हैं और रोजाना आठ से 10 किलोमीटर तक दौड़ते हैं। वह इंटरनेशनल, नेशनल और स्टेट स्तर पर स्वर्ण पदक जीत चुके हैं। दिल्ली में हाफ मैराथन भी पूरी कर चुके हैं। इस उम्र में भी वह शॉटपुट, हैमर थ्रो, डिस्कस थ्रो और हाई जंप व लॉन्ग जंप का अभ्यास करते हैं। उनके बेटे गुरजंट सिंह अमेरिका में प्रोफेशनल बॉक्सर हैं। बिंदर सिंह का कहना है कि वह युवाओं को अपने अभ्यास और उपलब्धियों से यह संदेश देना चाहते हैं कि जब 65 साल की उम्र में वह दौड़ और खेलों में सक्रिय रह सकते हैं तो युवा क्यों नहीं।
विज्ञापन



दौड़ से लेकर अल्ट्रा ट्रेल तक राहुल ने बनाई पहचान
गांव दनियालपुर निवासी धावक राहुल ने एंड्योरेंस ट्रायथलॉन में शानदार प्रदर्शन कर प्रतिभा का परिचय दिया है। तीन दिवसीय प्रतियोगिता में उन्होंने पहले दिन 10 किलोमीटर समुद्र में तैराकी और 145 किलोमीटर साइकिलिंग की। दूसरे दिन 275 किलोमीटर साइकिलिंग और तीसरे दिन 84.4 किलोमीटर की दौड़ पूरी की। राहुल इससे पहले भी अंतरराष्ट्रीय स्तर की कई प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले चुके हैं। इनमें 100 किलोमीटर अल्ट्रा मैराथन और थाईलैंड अल्ट्रा ट्रेल की 57 किलोमीटर की दौड़ प्रमुख हैं। उनके पिता जोगिंदर सिंह गांव के पूर्व सरपंच रह चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें