फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: आरपीएफ ने दो बिछड़े बच्चों को किया रेस्क्यू

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। छावनी स्टेशन पर आरपीएफ ने ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते के तहत दो मामलों में परिवार से बिछड़े दो बच्चों को रेस्क्यू किया है। इनमें एक 11 वर्षीय बालक और एक 17 वर्षीय नाबालिग लड़की शामिल है। आरपीएफ ने दोनों को संरक्षण में लेकर मेडिकल व अग्रिम कार्रवाई के लिए जिला युवा विकास संगठन के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन

प्रभारी आरपीएफ पोस्ट, छावनी रविंद्र सिंह ने बताया कि ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते के तहत दोनों बच्चों को रेस्क्यू कर सुरक्षित एनजीओ को सौंपा गया है और उनके परिजनों से संपर्क साध लिया गया है।
आरपीएफ से मिली जानकारी के अनुसार, रेल मदद पोर्टल से मिली सूचना पर कार्रवाई करते हुए अंबाला छावनी स्टेशन पर ट्रेन संख्या 14796 के आगमन पर सीटी रमित कुमार ने जनरल कोच को अटेंड किया। कोच से एक 11 वर्षीय बालक को सुरक्षित नीचे उतारा गया। उसकी पहचान निवासी छतरपुर, मध्य प्रदेश के रूप में हुई। बालक ने बताया कि वह अपने पिता के साथ चंडीगढ़ से यात्रा के लिए ट्रेन में बैठा था। उसके पिता प्लेटफॉर्म पर टिकट लेने के लिए उतरे थे, लेकिन इसी बीच ट्रेन चल पड़ी और वह अकेला ही गाड़ी में छूट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें