फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: हरजीत बने पंजाबी महासभा छावनी इकाई के चेयरमैन

विज्ञापन
अंबाला छावनी में राष्ट्रीय पंजाबी महासभा के विस्तार के दौरान मौजूद पदा​धिकारी व सदस्य। प्रवक्ता
विज्ञापन
अंबाला। राष्ट्रीय पंजाबी महासभा की छावनी इकाई की कार्यकारिणी का रविवार को विस्तार किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक मेहता के मार्गदर्शन में आयोजित बैठक में समाजहित और संगठन की मजबूती पर कई फैसले लिए गए। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला अध्यक्ष सतीश चावला और हलका प्रधान विनोद जौहर ने किया। नई कार्यकारिणी में अश्विनी आहूजा व नितिन वासुदेव को जनरल सेक्रेटरी, करण आनंद, अमनदीप शेरा व एमएस पाल को वाइस प्रेसिडेंट और हरजीत बुद्धि राजा को चेयरमैन नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन

इसके अलावा सुरेश दुप्पड़ व सुरेश त्रेहन सीनियर वाइस प्रेसिडेंट, कमल मक्कड़ महासचिव, आशु कालरा कैशियर और अशोक बुद्धि राजा सेक्रेटरी बनाए गए हैं। वरुण आनंद, गुलशन नागपाल, त्रिलोचन सिंह, विनोद मल्होत्रा, रवि व ललित जौहर को सक्रिय सदस्य की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हलका प्रधान विनोद जौहर ने बताया कि महासभा का मुख्य लक्ष्य अंबाला छावनी से 2000 नए पंजाबी परिवारों को संगठन से जोड़ना है। महासभा ने अपनी आगामी सामाजिक गतिविधियों की भी घोषणा की है। इसके तहत 24 जून को सब्जी मंडी चौक पर ठंडे पानी की छबील लगाई जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें