फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे के लिए बुजुर्ग दंपती के घर में की थी डकैती, असली समझ ले गए नकली गहने

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। पॉश इलाका सेक्टर-9 स्थित मकान नंबर 1702 में बुजुर्ग दंपती को बंधक बनाकर उनके साथ मारपीट कर घर में डकैती डालने वाले चार नाबालिग आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सभी आरोपी 13 से 17 आयु तक के हैं। इस मामले में अभी अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन

सेक्टर-9 चौकी पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि इस घर की पूर्व नौकरानी के बेटे की योजना पर ही 11 सितंबर की रात को उसके पांच साथियों ने इस वारदात को अंजाम दिया था। घर से 85 हजार रुपये, दो मोबाइल, पांच घड़ी व नकली गहने लूटकर ले गए थे। इन चारों आरोपियों से लूटे हुए 9600 रुपये, पांच घड़ी, एक मोबाइल व कुछ नकली गहने बरामद किए गए हैं।
सेक्टर-9 चौकी के प्रभारी सलेंद्र ने बताया कि मकान नंबर 1702 में दो महीने पहले एक नौकरानी काम करती थी। उस नौकरानी के साथ उसका नाबालिग बेटा भी कई बार मकान में उसके साथ आता था। उस आरोपी को सब पता था कि घर में बुजुर्ग दंपती अकेले रहते हैं। उसने बुजुर्ग दंपती के घर की जानकारी अपने पांच अन्य साथियों को दी थी और फिर उन्होंने इस वारदात को अंजाम दिया था। नौकरानी का बेटा उस दिन वारदात में शामिल नहीं था, लेकिन उसने ही बुजुर्ग दंपती के घर व उनके अकेले रहने की सही जानकारी आरोपी साथियों को दी थी।
विज्ञापन

नशे के लिए बनाई थी योजना, दो आरोपी बिहार के रहने वाले
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि नौकरानी काबेटा और अन्य पांच आरोपी फ्लूड के नशे और शराब पीने के आदी हैं। नशा करने के लिए उनके पास रुपये नहीं थे तो नौकरानी के बेटे ने सेक्टर-12 में 7 सितंबर को अपने दोस्तों को बताया था कि सेक्टर-9 में एक बुजुर्ग दंपती अकेला रहता है। उनके घर को लूटकर वहां से रुपये हासिल कर सकते हैं। इसके बाद इस वारदात को 07 सितंबर को अंजाम देने की योजना बनाई गई। लेकिन उस दिन वे कामयाब नहीं हो पाए। फिर उन्होंने 11 सितंबर की रात को दोबारा वारदात को अंजाम दिया। इन आरोपियों में दो आरोपी मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं, जिनके माता-पिता कई सालों से करनाल शहर में ही रह रहे हैं।
सभी आरोपियों के हाथ में थे चाकू, महिला का काट दिया था कान
पुलिस के अनुसार इन पांचों आरोपियों के हाथों में चाकू था। एक आरोपी ने बुजुर्ग महिला कमल सोनी के कानों को बाली निकालने के लिए काट ही दिया था। लेकिन फिर भी वह सोने की बाली नहीं ले जा सके, क्योंकि बाली कान से नहीं निकल पाई। इससे अलग एक आरोपी ने बुजुर्ग सुदेश की गर्दन पर चाकू रखा हुआ था। इन आरोपियों के पास रसोई में प्रयोग होने वाले चाकू थे।
इस तरह पकड़ में आए आरोपी
वारदात के बाद जब पुलिस जांच के लिए पहुंची, तो पुलिस को पड़ोस के मकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज मिल गई। इस फुटेज में एक आरोपी पंजे के बल चलता नजर आ रहा था। इसी तरह पंजे पर चले आरोपी को उन्होंने पहले मंदिर में चोरी के आरोप में पकड़ा था। इसके बाद पुलिस उस आरोपी के घर गई तो पता चला वारदात की रात से ही आरोपी फरार है। इससे अलग पुलिस ने शहर में लगे सीसीटीवी फुटेज भी चेक की।
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे वारदात को अंजाम देने के बाद दोबारा सेक्टर-12 में वकीलों के चैंबर के पीछे आए थे। वहां उन्हाेंने रुपये आपस में बांटे। फिर वे रेलवे स्टेशन पर गए और अलग-अलग ट्रेन में बैठकर शहर से बाहर चले गए थे। अगले दिन वे वापस शहर में आ गए। पुलिस ने ऊधम सिंह चौक के समीप से इन आरोपियों को पकड़ लिया। उधर, इन आरोपियों ने असली गहने समझकर अलमारी से नकली गहने उठा लिए थे। हालांकि इन आरोपियों को अभी तक यह पता नहीं चला था कि वह गहने नकली है, क्योंकि ये आरोपी इन गहनों को अभी तक बेच नहीं पाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें