फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: आरकेएसडी के विद्यार्थियों ने सीखीं एआई की बारीकियां

Sun, 05 Apr 2026 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
कैथल के आरकेएसडी कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में सर्टिफिकेट के साथ मौजूद विद्यार्थी व अन्य।
विज्ञापन
कैथल। आरकेएसडी कॉलेज में शनिवार को युवाओं के कौशल विकास के लिए एआई आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वधवानी फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम के तहत जिले के 450 युवाओं को तीन माह की नि:शुल्क ट्रेनिंग देकर प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक आदित्य सुरजेवाला व विशिष्ट अतिथि वधवानी फाउंडेशन के सहायक निदेशक रमन हांडा रहे। इंटरएक्टिव सत्र में विद्यार्थियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, एलएमएस और डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म के महत्व की जानकारी दी गई। प्राचार्य डॉ. गगन मित्तल ने इसे कौशल विकास की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया। कार्यक्रम में अतिथियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें