माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। डीएवी पीजी कॉलेज में चल रही दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुक्रवार को समापन हुआ। अंतिम दिन पांच खेलों के मुकाबले हुए। जिनमें विद्यार्थियों के अलावा, शिक्षकों और नॉन टीचिंग स्टाफ ने भी हिस्सा लिया। रस्साकशी का मुकाबला सबसे रोचक रहा। दोनों मुकाबलों में प्राध्यापक ही जीते। वहीं दोनों दिन हुई सभी खेलों में से सात मुकाबलों के विजेता रहे रितेश और बेटियों में तीन मुकाबलों में प्रथम रही अंजली को बेस्ट एथलीट का खिताब मिला।
अंतिम दिन सभी विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रिंसिपल डॉ. रामपाल सैनी ने की। मुख्य अतिथि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के शारीरिक शिक्षा एवं खेल विभाग के निदेशक डॉ. राजेश शोभती पहुंचे। शारीरिक शिक्षा विभाग के अध्यक्ष डॉ. जितेंद्र चौहान ने उनका स्वागत किया।
डॉ. राजेश शोभती ने कहा कि खेल हमारे व्यक्तिगत और सामाजिक जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यदि एक अच्छा खिलाड़ी बनना है तो हमें अपने लक्ष्य की ओर निरंतरता, संपूर्ण, लगन और अनुशासन के साथ आगे बढ़ना होगा। तभी हम कामयाबी हासिल कर सकेंगे। ओलंपिक खेलों में हमारे खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। प्रिंसिपल डॉ. रामपाल सैनी ने भी विद्यार्थियों को खेलों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया। मंच संचालन प्रो. ज्योति मदान ने किया। उद्घोषक की भूमिका पूनम पांचाल ने निभाई।
ये रहे प्रतियोगिता के परिणाम
लड़के
- 400 मीटर दौड़ : रितेश जांगड़ा प्रथम, सत्यम द्वितीय और मुनिम साहब तृतीय।
-1500 मीटर दौड़ : रितेश जांगड़ा प्रथम, मुनिम साहब द्वितीय, गौरव और राहुल तृतीय।
- थ्री लेग रेस : रितेश जांगड़ा व सत्यम प्रथम, अमनदीप व राजन द्वितीय और अंकित व मन्नू शर्मा तृतीय।
- जेवलिन थ्रो : आर्यन प्रथम, राजीव द्वितीय और राहुल तृतीय।
- स्लो साइकिलिंग : सौरभ प्रथम, अमनजीत द्वितीय, हिमांशु तृतीय।
---
लड़कियां
- 200 मीटर दौड़ : अंजली प्रथम, खुशी द्वितीय और मनीषा तृतीय।
- जेवलिन थ्रो : शिल्पा प्रथम, कीर्ति द्वितीय और अंजली तृतीय।
---
टीचिंग स्टॉफ पुरुष वर्ग
- म्यूजिकल चेयर : डॉ. जितेंद्र चौहान प्रथम, डॉ. सुनील द्वितीय और प्रो. सुगम तृतीय।
- 100 मीटर दौड़ : प्रो. अक्षित प्रथम, प्रो. विपिन नेवट द्वितीय और मनोज तृतीय।
---
टीचिंग स्टॉफ महिला वर्ग
- म्यूजिकल चेयर : डॉ. प्रतिभा प्रथम, प्रो. पूनम पांचाल द्वितीय और प्रो. अनामिका तृतीय।
- 100 मीटर दौड़ : प्रो. ज्योति राणा प्रथम, प्रो. कविता द्वितीय व प्रो. मोनिका और राखी तृतीय।
---
नॉन टीचिंग स्टाफ
- म्यूजिकल चेयर : रूप चंद प्रथम, विक्रम हरित द्वितीय, रोहित तृतीय।
- 200 मीटर रेस : विक्रम हरित प्रथम, रोहित द्वितीय, रोहन तृतीय।
---