फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: रिशिता ने ताइक्वांडो स्पर्धा में जीता स्वर्ण पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। कर्ण नगरी की कुमारी रिशिता डांग ने ताइक्वांडो प्रतियोगिता के अंडर 73 भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता है। गुरु नानक देव विश्वविद्यालय अमृतसर में यह ऑल इंडिया इंटर-यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप 12 से 15 नवंबर तक आयोजित हुई। इसमें 130 विश्वविद्यालयों के 700 छात्रों ने भाग लिया।
ताइक्वांडो चैंपियनशिप में गुरु नानक देव विश्वविद्यालय अमृतसर की कुमारी गीतिका ने रजत पदक जीता। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक की कुमारी अनीता और शिवाजी विश्वविद्यालय कोल्हापुर की कुमारी भट सानिका तानाजी दोनों ने कांस्य पदक जीते। इस प्रतियोगिता में देशभर के विश्वविद्यालयों से शीर्ष ताइक्वांडो प्रतिभाओं को उजागर किया गया, जिसमें हर श्रेणी की कड़ी प्रतिस्पर्धा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिशिता डांग ताइक्वांडो में थर्ड डैन ब्लैक बेल्ट हैं। उन्होंने इससे पहले 9 से 12 मार्च तक कटक, ओडिशा में आयोजित पहली खेलो इंडिया महिला लीग में स्वर्ण पदक जीता था। चैंपियंस अकादमी ऑफ ताइक्वांडो, करनाल के निदेशक एवं कोच मनीष कुमार ने रिशिता को बधाई देते हुए कहा कि यह रिशिता की यह बड़ी उपलब्धि है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें