फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति का इस्तीफा मंजूर, प्रोफेसर राजकुमार को अतिरिक्त कार्यभार

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव मूंदड़ी स्थित महर्षि वाल्मीकि संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. श्रेयांश द्विवेदी का वीरवार को गवर्नर ने इस्तीफा मंजूर कर लिया। उनके इस्तीफे के बाद अब चौधरी बंसी लाल विश्वविद्यालय भिवानी में तैनात प्रोफेसर राजकुमार मित्तल को विवि के कुलपति का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। अब प्रोफेसर राजकुमार मित्तल ही 6 महीने तक विवि में कुलपति के कार्य करेंगे। इस बीच विवि में नियमित कुलपति को लगाने से संबंधित प्रक्रिया भी जारी रहेगी।
विज्ञापन

इससे पहले भी विवि के कुलपति डॉ. श्रेयांश द्विवेदी कई बार पत्राचार के माध्यम से इस्तीफे की पेशकश कर चुके थे, लेकिन इसके संबंध में कोई रिप्लाई नहीं आई थी। डॉ. श्रेयांश द्विवेदी ने बताया कि लंबे समय के बाद उनके इस्तीफे को मंजूरी मिली है। अब फिर से वे सरकार में शामिल हो कार्य करेंगे।
हालांकि कुलपति द्वारा इस्तीफा देने के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं, लेकिन श्री लव कुश तीर्थ ट्रस्ट के सचिव सूरज क्योड़क ने बताया कि यह संस्था के प्रयासों की जीत है। ट्रस्ट की ओर से कुलपति के ऊपर भर्तियों, भवन निर्माण व विवि में शिक्षा से संबंधित सामान खरीदने में गड़बड़ी के आरोप लगाए थे। इस संबंधित संस्था ने विधायक और शिक्षा मंत्री को शिकायत दी थी। आज उनकी शिकायत पर सही मायने में कार्रवाई हुई है। कुलपति द्वारा इस्तीफा देना संस्था व समाज की जीत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें