फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: जर्जर सड़कें और दूषित पानी पीने को मजबूर कुंजपुरा के बाशिंदे

Fri, 24 Apr 2026 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
गांव कुंजपुरा की गली में भरा पानी। संवाद
विज्ञापन
सुखदेव चाैहान
विज्ञापन

कुंजपुरा। कुंजपुरा गांव में पेयजल संकट गहराता जा रहा है। पाइपलाइन में लगातार लीकेज के कारण लोग दूषित और बदबूदार पानी पीने को मजबूर हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि नई पाइपलाइन डालते समय कनेक्शन सही तरीके से नहीं किए गए जिसके चलते पानी में गंदगी मिल रही है। वहीं पुरानी जर्जर लाइनें नालियों के नजदीक होने के कारण स्थिति और गंभीर हो गई है।
ग्रामीणों का कहना है कि कई घरों में नलों से गंदा पानी आ रहा है जिसमें कीड़े तक दिखाई दे रहे हैं। इससे लोगों में बीमारी फैलने का खतरा लगातार बना हुआ है। गांव के बुजुर्ग बताते हैं कि यह समस्या नई नहीं है बल्कि एक साल से लगातार बनी हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि एक साल पहले भी पाइपलाइन से दूषित पानी की आपूर्ति के कारण गांव में डायरिया फैल गया था और तीन लोगों की मौत तक हो गई थी। इसके बावजूद आज तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया। गांव की मुख्य स्वास्थ्य केंद्र से उन्हें सिविल अस्पताल में रेफर किया जा रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने कई बार जनस्वास्थ्य विभाग पंचायती राज विभाग के अधिकारियों से इसकी शिकायत की लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। कुंजपुरा गांव की निकासी ठप होने से यहां की सड़कों पर गंदा पानी आ जाता है इस कारण से यह लगातार टूट रही हैं। वहीं पूरे गांव की नालियां व जोहड़ भी ओवरफ्लो होकर बीमारियों का जनक बन रहे हैं। संवाद
-
सड़कें खस्ता हाल
पेयजल समस्या के साथ-साथ कुंजपुरा से बडागांव की ओर जाने वाली मुख्य सड़क भी करीब चार साल से जर्जर है। सड़क पर गहरे गड्ढे हैं जिनमें नालियों का गंदा पानी भर जाने से उनकी गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता। इससे आए दिन लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं। यह सड़क मुगल माजरा, बडागांव और घीड़ होते हुए उत्तर प्रदेश तक जाती है जिससे इस मार्ग पर आवागमन काफी रहता है।


-
गलियों के निर्माण में टूटी पेयजल लाइन
गलियों में ब्लॉक बिछाने के दौरान नई पाइपलाइन भी कई जगह टूट गई है। अवैध तरीके से किए जा रहे कनेक्शन भी लीकेज का बड़ा कारण बन रहे हैं। लोगों का आरोप है कि यदि पाइपलाइन को शुरुआत में ही पर्याप्त गहराई में डाला जाता तो आज यह स्थिति नहीं बनती।

- प्रदीप
जलापूर्ति अनियमित
गांव में पानी की आपूर्ति मोटर के जरिए की जाती है लेकिन कई गलियों में अब तक पाइपलाइन नहीं बिछाई गई। ऐसे में वहां रहने वाले लोग स्वच्छ पानी के लिए तरस रहे हैं। जिन क्षेत्रों में पानी आता भी है, वहां कभी साफ तो कभी गंदा पानी आने से लोग असमंजस में रहते हैं।
- राकेश दुकानदार
गलियों को उखाड़कर किए जा रहे अवैध कनेक्शन मुख्य कारण
जनस्वास्थ्य विभाग ने शुरुआत में ही उच्च गुणवत्ता की पाइपलाइनों को गहराई में सही ढंग से दबाया होता तो यह समस्या न होती। शहर व गांवों में गलियों को उखाड़कर किए जा रहे अवैध कनेक्शन भी इसका मुख्य कारण है। विभाग की ओर से इस पर नकेल कसी जानी चाहिए।
- ईश्वर सिंह


गंदा पानी पीने को मजबूर

कुंजपुरा में गंदे पानी की आपूर्ति हो रही है। कई बार जनस्वास्थ्य विभाग व खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय में शिकायत कर चुके हैं लेकिन समस्या ज्यों की त्यों है। यहां के बाशिंदे गंदा पानी पीने को मजबूर हैं। इस समस्या का जल्द समाधान किया जाए।
- रविंद्र



पानी की टंकी में आ रही गंदगी
पाइपलाइन से लगातार दूषित पानी आने से लोगों के घरों में टंकी में भी गंदगी भर जाती है। हर सप्ताह पानी की टंकी को खाली करवाकर साफ करवाना पड़ता है। इस पानी का गलत असर सबसे ज्यादा बच्चों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है।
विज्ञापन

- जय सिंह


टोल फ्री नंबर 180-5678 पर करें शिकायत
जनस्वास्थ्य विभाग के जेई नितांत गुप्ता ने बताया कि पाइपलाइन लीकेज की समस्या नई नहीं है। कई बार ग्रामीण बिना अनुमति गलियों को उखाड़कर खुद पाइपलाइन दबा देते हैं, जिससे लीकेज हो जाती है। इसके अलावा निर्माण कार्यों के दौरान भी पाइपलाइन टूट जाती है। उन्होंने कहा कि समस्या के समाधान के लिए विभाग प्रयासरत है और लोग 1800-180-5678 टोल फ्री नंबर पर शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें