फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार मुकाबलों की विजेता रेश्मा, तीन में प्रथम रहे प्रदीप बेस्ट एथलीट

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। गुरु नानक खालसा कॉलेज में शनिवार को खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें खिलाड़ियों के अलावा प्राध्यापकों और नॉन टीचिंग स्टाफ के सदस्यों ने भी उत्साह से हिस्सा लिया। इस दौरान कुल छह खेलों के मुकाबले हुए। इनमें से चार खेलों के मुकाबलों की विजेता रही रेशमा और बेटों में तीन खेलों में प्रथम रहे प्रदीप को बेस्ट एथलीट का खिताब प्रदान किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में एल्युमिनाई छात्र संघ के प्रधान सरदार अरविंदर सिंह ढिल्लों पहुंचे। जबकि खालसा स्कूल के पूर्व प्राचार्य डॉ. सुखविंदर सिंह सोही विशेष रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. मेजर सिंह ने कॉलेज की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी खेलों के क्षेत्र में अनेक पुरस्कार जीतकर कालेज का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को संस्कारवान, गुणवान और प्रतिभावान बनने का संदेश दिया। खेल विभाग के इंचार्ज डॉ. देवी भूषण, डीपी वजीर सिंह और सुभाष कोच ने सभी प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाया। डॉ. बीर सिंह ने मंच का संचालन किया और कमेंट्री से सभी का मनोरंजन किया। इस अवसर पर प्रो. प्रितपाल, डॉ. कृष्ण, जसवंत सिंह मल्ली, प्रो. शशि मदान, प्रीति और दीपक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें