करनाल। निसिंग के औंगद गांव के पंच के चुनाव के लिए रविवार को मतदान हुआ। इसमें कुल 316 वोट में से सिर्फ 273 वोट पोल हुए। जिसमें से रेणु को 158 वोट मिले जबकि रीटा को 115 वोट मिले। रेणु ने कुल 43 वोटों से जीत दर्ज की।
जानकारी के अनुसार इनसे पहले पंच अनीता रानी की बीमारी के चलते मृत्यु हो गई थी। जिसके बाद पंच पद के लिए रविवार को उप चुनाव कराया गया। जबकि निसिंग खंड के गांव ग्रामीण निसिंग पंचायत के वार्ड 8 में आरक्षित अनुसूचित ( एससी व बीसी श्रेणी) के पंच पद के लिए चुनाव आरक्षित होने पर वार्ड में कोई भी प्रत्याशी न होने के कारण चुनाव स्थगित रहा।