फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: पुरानी सब्जी मंडी में मनाया भगवान परशुराम जन्मोत्सव

विज्ञापन
मेयर रेणु बाला गुप्ता को सम्मानित करते ब्रह्ममण समाज के सदस्य। संगठन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। पुरानी सब्जी मंडी में रविवार को भगवान परशुराम जन्मोत्सव के पावन अवसर पर भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें महापौर रेणु बाला गुप्ता सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं गणमान्य नागरिक शामिल हुए। महापौर रेणु बाला गुप्ता ने भगवान परशुराम की महिमा का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम का जीवन धर्म, साहस और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम ने अन्याय के विरुद्ध संघर्ष कर समाज को न्याय और धर्म की रक्षा का संदेश दिया। महापौर ने सभी नागरिकों को भगवान परशुराम जन्मोत्सव की शुभकामनाएं देते हुए समाज में एकता, सद्भाव और नैतिक मूल्यों को सुदृढ़ करने का आह्वान किया। इस कार्यक्रम में विधायक राम कुमार गौतम, लाड्डी पंडित सालवनिया, मांगे राम शर्मा, मीता पंडित शामगढ़, सुरेंद्र शर्मा, चाणक्य शर्मा, अमन शर्मा, गुलशन शर्मा, अमित आज़ाद, संदीप गौतम, अमरजीत शर्मा, हरपाल शर्मा, लाजपत शर्मा, बलबीर शर्मा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं पारिवारिक सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें