फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: दुर्लभ डाक टिकटों की 29 व 30 को लगेगी प्रदर्शनी

Wed, 21 Jan 2026 03:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। डाक विभाग की ओर से 29 व 30 जनवरी को गुरु नानक खालसा कॉलेज में जिला स्तरीय फिलाटेलिक प्रदर्शनी का आयोजन होगा। प्रदर्शनी में दुर्लभ और विषयगत टिकटों का प्रदर्शन, विशेष दिवस कवर जारी करना, जेन-जी पोस्ट ऑफिस थीम पर माई स्टाम्प काउंटर और कई अन्य चीजें शामिल होंगी।
विज्ञापन

प्रदर्शनी का विषय भारत की संस्कृति है, जो भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, परंपराओं, विविधता में एकता और डाक सेवाओं की महत्वपूर्ण ऐतिहासिक भूमिका को टिकटों और फिलाटेलिक सामग्री के जरिये प्रदर्शित किया जाएगा।
छात्रों के लिए शैक्षिक और सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं, जिसमें पत्र लेखन, स्टाम्प डिजाइनिंग, क्विज, भाषण, फैंसी ड्रेस और नुक्कड़ नाटक का आयोजन होगा।
कार्यक्रम में जो फिलाटेलिस्ट अपने व्यक्तिगत संग्रह को दिखाने के इच्छुक हैं, वे जरूरी इंतज़ाम के लिए कम से कम पांच दिन पहले plibbranchkarnaldogmail.com पर संपर्क करें। प्रदर्शनी में प्रवेश नि:शुल्क है और सभी के लिए खुली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें