फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: बारिश ने घटाया बिजली का भार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। इस बार जून माह में उपभोक्ताओं का बिजली बिल काफी ज्यादा आया है। इस कारण वह संबंधित सब डिवीजनों में चक्कर लगा रहे हैं। जिले में 20 फीसदी उपभोक्ता ऐसे हैं जिनका बिल स्वीकृत लोड कम और बिजली खर्च ज्यादा होने के कारण काफी बढ़कर आया है।
इस कारण से उपभोक्ता बिजली कनेक्शन का स्वीकृत लोड बढ़वाने के लिए सीएससी या अटल सेवा केंद्र पर चक्कर लगा रहे हैं।
बिजली निगम के अधीक्षण अभियंता ने बताया कि उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के सेक्टर-12 कार्यालय में भी उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए हेल्प डेस्क बनाया गया है। यहां उपभोक्ताओं का नया बिजली कनेक्शन या पहले से लगे कनेक्शन का लोड निशुल्क बढ़ाया जाता है। उपभोक्ताओं के रुके बिजली बिल पर ब्याज माफी की योजना का लाभ दिया जा रहा है। यह अक्तूबर माह तक चलेगा। उन्होंने बताया कि जैसे-जैसे बारिश के मौसम में तापमान में गिरावट आई है वैसे-वैसे शहर में बिजली का लोड घटता जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 22 जून को 164.37 लाख यूनिट तक पहुंचा बिजली लोड 30 जून को घटकर 130.17 लाख यूनिट हो गया है। वहीं 2024 में यह लोड 23 जून को अधिकतम 172.85 और 30 जून को न्यूनतम 168.06 दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

इस वर्ष में लगातार बारिश से पारा घाटा है तो बिजली लोड भी कम हो गया है। इस कारण से रोजाना बिजली सुविधा केंद्र में आ रही शिकायतों में कमी दर्ज की गई है। जून माह में गर्मी ज्यादा होने पर रोजाना की शिकायतों का आंकड़ा 800 के पा हो गया था तो अब यह घटकर 200 से 400 के बीच हो गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें