फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: खूंटी पर फंदे से लटका मिला चालक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
निसिंग। बांसा गांव में कंबाइन चालक सतीश (32) का शव बुधवार सुबह पांच बजे घर के बरामदे में दीवार से लगी खूंटी पर फंदे से लटका मिला। मृतक के भतीजे ने बताया कि सतीश अविवाहित था।
विज्ञापन

गेहूं की फसल कटाई के करीब तीन माह के बाद मंगलवार की दोपहर वह घर लौटा था। घर आने पर उसका किसी से झगड़ा नहीं हुआ था। बुधवार सुबह जब वे उठे तो उसका शव फंदे से लटका मिला।
जांच अधिकारी ने बताया कि शव को कब्जे में लिया है। सतीश कंबाइन चलाकर खर्च चलाता था। उसके मामा प्रभुराम ने बताया कि सतीश के माता-पिता की मौत करीब आठ साल पहले हो गई थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें