फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बादलों और बूंदाबांदी ने दिलाई गर्मी से राहत

Tue, 21 Jun 2016 12:12 AM IST
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला
विज्ञापन
मौसम हुआ खुशगवार - फोटो : file photo
विज्ञापन
मौसम में रोेज तब्दीली देखी जा रही है। सोमवार को फिर आसमान पर बादल छाए रहने और शहर के आसपास के कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी तापमान में गिरावट आई है। इससे लोगों को काफी हद तक राहत मिली है। रातभर आसमान में बादल छाए रहने व पूर्वा हवाओं की वजह से शहर अधिकतम तापमान 37 डिग्री रहा है। वहीं न्यूनतम तापमान भी चार डिग्री गिरावट के साथ 25 डिग्री रहा है। हालांकि शहर में बारिश नहीं हुई है। मौसम विभाग की माने तो आने वाले 24 घंटों में आसमान में बादल छाए रहने व कही कहीं पर हल्की बूंदाबांदी होने के आसार हैं।
विज्ञापन


रविवार को दिनभर रही तेज धूप के बाद देर रात हवा का रुख पलटते ही मौसम का मिजाज भी बदल गया। लोग जब सुबह उठे तो पूरा आसमान बादलों से ढका था। सूरज की बादलों के साथ लुकाछिपी व 6.6 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चली हवाओं ने मौसम में ठंडक घोल दी। जिले के घरौंडा व असंध कब्जे में हल्की बूंदाबांदी हुई है, इससे मौसम मेें का मिजाज बदलने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटो में आसमान में बादल छाए रहने व हल्की बूंदाबांदी होने के आसार हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें