करनाल। कोहरे की वजह से दिल्ली से पंजाब की ओर आवागमन करने वाली ट्रेनों का शेड्यूल बिगड़ गया है। ट्रेनें 11 से 13 घंटे देरी से चल रही हैं। इससे रेल यातायात पूरी तरह प्रभावित होने लगा है।
यात्री स्टेशन पर अपनी गाड़ियों का इंतजार करते दिखाई देते हैं। स्टेशन के प्रतीक्षालय तक भरे हुए मिले। लंबी दूरी वाले यात्री स्टेशन की टिकट खिड़कियों पर अपना टिकट रद्द तक करवाते दिखे।
शनिवार को ट्रेन नंबर 14217 ऊंचाहार एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 13.5 घंटे की देरी के बाद शाम को आठ बजे करनाल पहुंची। वहीं ट्रेन नंबर 11057 अमृतसर एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 11 घंटे देरी के बाद शाम को पांच बजे करनाल स्टेशन पहुंची।
ट्रेन नंबर 12919 मालवा सुपरफास्ट एक्सप्रेस सवा पांच घंटे की देरी के बाद सुबह सवा 11 बजे करनाल पहुंची। इसके अलावा ट्रेन नंबर 11841 कुरुक्षेत्र पैसेंजर सुबह 11 बजे के बजाए पौने पांच घंटे की देरी के बाद शाम को पौने चार बजे करनाल स्टेशन पर पहुंची।
11सीटीके02 : किला रोड बाजार के सामने बने सार्वजनिक शौचालय के बाहर लगी महिलाओं की लाइन।