फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रॉपर्टी आईडी की त्रुटियों में 31 मई तक कर सकेंगे सुधार

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। नगर निगम ने बृहस्पतिवार को नई प्रॉपर्टी आईडी में आ रही त्रुटियां दूर कराने के लिए नगरीय संपत्तिधारकों को एक अंतिम मौका दिया है। जिसके तहत अब 27 से 31 मई तक वार्डवार मेगा कैंप लगाए जाएंगे। कब किस वार्ड में शिविर लगेंगे, इसका शेड्यूल जारी कर दिया गया है। यदि किसी संपत्तिधारक की प्रॉपर्टी आईडी में त्रुटि हैं तो इन शिविरों में दुरुस्त करा लें, इसके बाद ऑनलाइन प्रक्रिया के तहत शुल्क के साथ ही संशोधन कराया जा सकेगा।
नगर निगम आयुक्त नरेश नरवाल ने बताया कि प्रॉपर्टी आईडी में त्रुटियां ठीक करने के लिए निगम कार्यालय में तीन-चार महीने तक याशी कंपनी के कर्मचारियों ने एक अभियान के रूप में कार्य किया, जिसमें हजारों लोगों ने अपनी आपत्तियां दर्ज करवाई। इसके बावजूद भी नागरिकों की त्रुटियों को लेकर शिकायतें बनी रही। इसे लेकर वार्ड पार्षदों ने भी मांग की थी कि वार्ड अनुसार कैंप लगाकर त्रुटियों को दूर किया जाए। इसलिए अब वार्डवार शिविरों का शेड्यूल जारी किया गया है।
विज्ञापन

शिविरों का शेड्यूल
27 मई को वार्ड एक से चार में शिविर लगेगा। वार्ड एक का कैंप संबंधित नगर पार्षद नवीन कुमार के बसंत विहार स्थित कार्यालय में लगेगा। वार्ड दो का बुढाखेड़ा के गुरुद्वारा साहिब में लगाया जा रहा है। वार्ड तीन का राजीव पुरम की गली नंबर-3 स्थित गुरु रविदास मंदिर में लगेगा, वार्ड नंबर-4 का कैंप दुर्गा कॉलोनी के दुर्गा मंदिर में लगेगा। 28 मई को वार्ड पांच से आठ में कैंप लगेंगे। वार्ड 5 का शिविर सेक्टर-4 व 5 के सामुदायिक केंद्र में, वार्ड छह का शिविर दहा जागीर गांव के अटल सेवा केंद्र में, वार्ड सात का कैंप नगर पार्षद कार्यालय और वार्ड आठ का कैंप सेक्टर-6 के सामुदायिक केंद्र में लगेगा। 29 मई को वार्ड-9, 10, 11 व 12 में कैंप लगेंगे। वार्ड नौ का कैंप सेक्टर-9 के सामुदायिक केंद्र में, वार्ड-10 का कैंप सेक्टर 13 एक्सटेंशन के सामुदायिक केंद्र में, वार्ड 11 का कैम्प मॉडल टाउन के गुरुद्वारा साहिब में तथा वार्ड-12 का कैंप शहर के सनातन धर्म मंदिर में लगेगा।
विज्ञापन

30 मई को वार्ड-13, 14, 15 व 16 में कैंप लगेंगे। वार्ड 13 में सदर बाजार के चित्र गुप्त मंदिर में, वार्ड 14 में एमसी के कार्यालय में, वार्ड-15 में एमसी कार्यालय में तथा वार्ड-16 में बहादुर चंद कॉलोनी के शिव मंदिर में लगेगा। 31 मई को वार्ड-17, 18, 19 व 20 में शिविर लगेंगे। वार्ड-17 में शिव कॉलोनी की गली नंबर-1 स्थित विश्वकर्मा मंदिर में, वार्ड-18 में एमसी के प्रेम नगर स्थित कार्यालय में, वार्ड-19 में एमसी के राम नगर स्थित कार्यालय में तथा वार्ड-20 में उचाना के पंचायत भवन में लगेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें