फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: बिना पार्षदों के नपा में नहीं हो रहा समस्याओं का समाधान

विज्ञापन
विज्ञापन
लोगों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नीलोखेड़ी। नगरपालिका नीलोखेड़ी पिछले डेढ वर्ष से बिना पार्षदों के चल रही है। परिणाम ये है कि लोगों की शिकायतों का समाधान नहीं हो पा रहा है। अधिकारी समस्याओं के निदान के प्रति गंभीर नहीं हैं। ऐसे में मंगलवार को पूर्व नपा अध्यक्ष के पति प्रेम मुंजाल के नेतृत्व में लोगों ने एसडीएम को मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें समस्याओं को तत्काल समाधान कराने की मांग की गई।
विज्ञापन

प्रेम मुंजाल ने बताया कि नीलोखेड़ी के बशिदों को बहुत सी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। समाधान शिविर भी यहां एक दिखावा ही है। सड़कों की खस्ता हालत होने के कारण लोग चोटिल हो रहे हैं। वहीं सफाई व्यवस्था और नाले की सफाई न होने से लगातार लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिससे लोग गंदगी के कारण बीमार हो रहे हैं। उपमंडल का दर्जा मिलने के बावजूद लोगों के समय पर काम नहीं हो पा रहे हैं। लोगों ने ज्ञापन देकर गुहार लगाई है कि समस्याओं का जल्द हल निकाला जाए। ज्ञापन सौंपने वालों में पूर्व पार्षद भूपेश जुनेजा, रामनिवास, महिंद्र सिंह तथा सन्नी आदि शामिल थे।
विज्ञापन


ये हैं समस्याएं-
- पोल्ट्री एरिया की खस्ताहाल सड़क के चलते लोग चोटिल हो रहे हैं।
- किसान बस्ती को शहर से तोड़ने वाली सड़क का निर्माण कार्य अटका है।
- चौतंग नाला की सफाई करवा इसमें जमा गंदगी से राहत दिलाई जाए।
- वार्ड नं. छह स्थित डंपिग प्लांट को हटा जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें